Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

दुलारचंद हत्याकांड-जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी से सियासत गरमाई

Politics Mirror by Politics Mirror
November 2, 2025
in देश
0
दुलारचंद हत्याकांड-जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी से सियासत गरमाई
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। शनिवार देर रात पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मोकामा पहुंचे और अनंत सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह का एक्स पर एक पोस्ट वायरल हो गया जिसमें उन्होंने लिखा, सत्यमेव जयते। मुझे मोकामा की जनता पर पूर्ण भरोसा है। इसलिए चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी। यह पोस्ट उनके समर्थकों में जोश भर रहा है और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

अनंत सिंह शनिवार को पूरे दिन मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे थे। रात करीब पौने एक बजे पटना जिले के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा मोकामा, बाढ़, घोसवरी, हथीदह और भदौर थानों की पुलिस के साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बल की भारी टुकड़ी लेकर उनके घर पहुंचे। समर्थकों के अनुसार अनंत सिंह उस समय सो रहे थे। पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, उन्हें जगाया और हत्या के मामले में गिरफ्तारी का वारंट दिखाकर साथ चलने को कहा। उन्हें तुरंत हिरासत में लेकर पटना ले जाया गया। पुलिस ने अनंत सिंह के अलावा उनके दो करीबी सहयोगियों मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया है। अनंत सिंह की गिरफ्तारी बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढऩा गांव से संबंधित मामले में हुई है। रात करीब दो बजे पटना में डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह त्यागराजन और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीनों गिरफ्तारियों की पुष्टि की।

एसएसपी ने बताया कि 30 अक्टूबर को बाढ़ थाना क्षेत्र के खुशहालचक में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई और उनका शव बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए, गवाहों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई सुराग मिले। सीआईडी की विशेष टीम जांच कर रही है। एसएसपी ने कहा कि साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अनंत सिंह की संलिप्तता पाई गई, जिसके बाद गिरफ्तारी हुई।अनंत सिंह की गिरफ्तारी से मोकामा विधानसभा सीट पर चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। जदयू ने उन्हें टिकट दिया था लेकिन अब उनकी उम्मीदवारी पर संकट है। समर्थक इसे सियासी साजिश बता रहे हैं जबकि विपक्ष इसे कानून की जीत मान रहा है।

Previous Post

बृजभूषण मुख्य अतिथि बन लौटे कुश्ती मंच पर, प्रो रेसलिंग लीग फिर शुरू

Next Post

मन को शांत करने में नमक वाले पानी से नहाना बेहद असरदार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मन को शांत करने में नमक वाले पानी से नहाना बेहद असरदार

मन को शांत करने में नमक वाले पानी से नहाना बेहद असरदार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.