Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

मन को शांत करने में नमक वाले पानी से नहाना बेहद असरदार

Politics Mirror by Politics Mirror
November 2, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
मन को शांत करने में नमक वाले पानी से नहाना बेहद असरदार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। शरीर को शुद्ध करने और मन को शांत करने में नमक वाले पानी से नहाना बेहद असरदार माना जाता है। प्राचीन काल से लोग समुद्री पानी या नमक मिले गर्म पानी से नहाकर खुद को तरोताज़ा महसूस करते आए हैं। सबसे पहले बात करें त्वचा की, तो नमक के पानी में मौजूद खनिज तत्व त्वचा को एक्सफोलिएट करने का काम करते हैं। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है। यह एक नेचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है जो रोमछिद्रों को साफ रखता है और त्वचा को गहराई से पोषण देता है। नमक वाला पानी मांसपेशियों और जोड़ों के दर्द में भी बेहद राहत देता है।

एप्सम सॉल्ट या समुद्री नमक में मौजूद मैग्नीशियम शरीर की थकान को कम करता है और मांसपेशियों की जकडऩ दूर करता है। लंबे दिन के बाद यदि कोई व्यक्ति नमक मिले गुनगुने पानी से नहाता है तो उसे तुरंत सुकून और हल्कापन महसूस होता है। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी वरदान साबित होता है। गर्म नमक वाले पानी से नहाने से शरीर को गहराई से आराम मिलता है, जिससे तनाव, चिंता और बेचैनी कम होती है। यह नींद को बेहतर बनाने में भी मददगार है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो अनिद्रा से परेशान हैं। नमक में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को संक्रमणों से बचाते हैं। यह खुजली, जलन या सूजन जैसी समस्याओं में राहत देता है और फंगल इंफेक्शन को रोकता है।

इसके अलावा, नमक वाला पानी शरीर में रक्त संचार को भी बेहतर बनाता है, जिससे ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति सुचारू रूप से होती है। सर्दियों के मौसम में यह त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज रखने का बेहतरीन उपाय है। वहीं, पैरों की थकान या दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए नमक वाले पानी में कुछ देर पैर डुबोकर रखना बेहद कारगर होता है। हालांकि, अगर त्वचा पर कोई घाव या एलर्जी हो तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। हफ्ते में दो से तीन बार नमक वाले पानी से नहाना शरीर और मन दोनों को तरोताज़ा बनाए रखने के लिए पर्याप्त है।

Previous Post

दुलारचंद हत्याकांड-जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी से सियासत गरमाई

Next Post

तेलंगाना के रंगारेड्डी में दर्दनाक सडक़ हादसा, 24 की मौत, कई घायल

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
तेलंगाना के रंगारेड्डी में दर्दनाक सडक़ हादसा, 24 की मौत, कई घायल

तेलंगाना के रंगारेड्डी में दर्दनाक सडक़ हादसा, 24 की मौत, कई घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.