Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली, रोचक है अनंत सिंह की कहानी

Politics Mirror by Politics Mirror
November 3, 2025
in देश
0
हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली, रोचक है अनंत सिंह की कहानी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना। बिहार की राजनीति में बाहुबली के तौर पर मशहूर पूर्व विधायक अनंत सिंह का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। एक समय ऐसा था जब उनका मन दुनियादारी से हटकर पूजा-पाठ में लगता था, लेकिन एक घटना ने उन्हें वैराग्य से हिंसा के रास्ते पर ला खड़ा किया।

5 जनवरी, 1967 को पटना जिले के नदवां गांव में पैदा हुए अनंत सिंह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका मन बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगता था, इसलिए चौथी कक्षा के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया। उनका झुकाव धर्म और आध्यात्मिकता की ओर था, इसकारण मात्र 9 साल की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया। वह हरिद्वार चले गए और साधुओं के बीच रहकर उनकी सेवा और पूजा-पाठ करने लगे। लेकिन वैराग्य का यह मोह जल्द ही भंग हो गया। एक दिन साधुओं के बीच हुए हिंसक झगड़े को देखकर अनंत दंग रह गए। उन्हें लगा कि जहां वैराग्य है, वहां भी हिंसा और कलह है। इसके बाद उन्होंने संन्यासी जीवन त्याग वापस अपने गांव लौट आए।

गांव लौटने के बाद एक ऐसी घटना घटी, जिसने अनंत के जीवन की दिशा पूरी तरह बदल दी। एक दिन दोपहर जब वह खाना खा रहे थे, तभी उन्हें पता चला कि उनके बड़े भाई बिराची सिंह को गांव के चौक पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अनंत सिंह का परिवार उस समय इलाके के बड़े ज़मींदारों में गिना जाता था। उस दौर में बिहार में माओवादी संगठनों का ज़मींदारों से संघर्ष चरम पर था। पूछताछ करने पर पता चला कि माओवादी संगठन के सरगना ने ही सिंह की हत्या की है। इसके बाद अनंत आग-बबूला हो गए और उन्होंने भाई के हत्यारे से बदला लेने की कसम खा ली।

एक मुखबिर से सूचना मिलते ही अनंत सिंह अपने भाई के हत्यारे को ठिकाने लगाने के लिए तुरंत निकल पड़े। उनके साथी ने हथियार न होने और नदी पार करना मुश्किल होने की बात कही, लेकिन बदले की धुन सवार अनंत ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घंटों तैरने के बाद वह नदी पार कर जंगल में पहुंचे, जहां उनका सामना हत्यारे से हुआ। उनके पास कोई हथियार नहीं था, इसलिए उन्होंने पत्थर उठाया। उन्होंने पत्थर से हमला कर हत्यारे को पहले बेहोश किया और फिर एक बड़े पत्थर से उसका सिर कुचल डाला। खून से सने हाथों के साथ जब अनंत सिंह वापस अपने गांव लौटे। इसके बाद एक वैरागी बालक को बाहुबलियों की दुनिया में पहुंच गया।

Previous Post

कंधों का ख्याल रखना क्यों है जरूरी

Next Post

भेल से खाली पड़ी 1146 हेक्टेयर भूमि वापस लेगी मप्र सरकार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
भेल से खाली पड़ी 1146 हेक्टेयर भूमि वापस लेगी मप्र सरकार

भेल से खाली पड़ी 1146 हेक्टेयर भूमि वापस लेगी मप्र सरकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.