Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

कंधों का ख्याल रखना क्यों है जरूरी

Politics Mirror by Politics Mirror
November 3, 2025
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
कंधों का ख्याल रखना क्यों है जरूरी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। किसी भारी बैग को उठाना हो, किसी को गले लगाना हो या किसी वस्तु तक हाथ बढ़ाना हो, हर काम में कंधे की भूमिका अहम होती है। ये हमारी ऊपरी बॉडी के साइलेंट वॉरियर हैं, जो ताकत, संतुलन और अभिव्यक्ति तीनों का केंद्र हैं। शारीरिक दृष्टि से देखें तो कंधे की संरचना बेहद जटिल है। इसमें तीन मुख्य हड्डियां ह्यूमरस (ऊपरी भुजा की हड्डी), स्कैपुला (कंधे की हड्डी) और क्लेविकल (हंसली) मिलकर एक मजबूत, लेकिन लचीला जोड़ बनाती हैं। इन हड्डियों के चारों ओर रोटेटर कफ नामक मांसपेशियों का समूह होता है, जो कंधे को स्थिर रखता है और उसे 360 डिग्री तक घुमाने की क्षमता देता है। यही वजह है कि कंधे शरीर का सबसे गतिशील जोड़ माना जाता है।

दिलचस्प बात यह है कि कंधे सिर्फ शारीरिक ताकत का प्रतीक नहीं, बल्कि भावनात्मक और मानसिक स्थिति का भी आईना हैं। जब व्यक्ति थका या उदास होता है, तो उसके कंधे झुक जाते हैं, जबकि आत्मविश्वास या उत्साह के क्षणों में वे सीध में रहते हैं। आयुर्वेद में कंधों को ‘बलस्थान’ कहा गया है, जिसका अर्थ है शरीर की शक्ति और स्थिरता का आधार। आधुनिक जीवनशैली में कंधों से जुड़ी समस्याएं काफी आम हो गई हैं। लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल, गलत मुद्रा में बैठना या व्यायाम के दौरान अत्यधिक दबाव डालना, इन सब कारणों से फ्रोजन शोल्डर, रोटेटर कफ इंजरी और आर्थराइटिस जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इनसे बचाव के लिए कुछ सरल घरेलू उपाय बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं। रोजाना सरसों या तिल के तेल से हल्की मालिश करने से रक्त प्रवाह बेहतर होता है और मांसपेशियों की अकडऩ कम होती है।

ये योगासन बनाते हैं कंधों को मजबूत
योगासन जैसे गोमुखासन, गरुड़ासन और अधोमुख श्वानासन कंधों की लचक और मजबूती बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर दर्द या सूजन हो, तो ठंडी और गर्म सिकाई बारी-बारी से करना फायदेमंद रहता है। आहार में भी बदलाव जरूरी है। कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे दूध, तिल, अंजीर और पनीर कंधों की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करते हैं। साथ ही आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां जैसे अश्वगंधा और हडजोड़ जोड़ों की मजबूती बढ़ाने में सहायक होती हैं।

Previous Post

सौरमंडल में अचानक दाखिल हुआ एक नया रहस्यमय मेहमान, वैज्ञानिक हुए बेचैन

Next Post

हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली, रोचक है अनंत सिंह की कहानी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली, रोचक है अनंत सिंह की कहानी

हरिद्वार में साधुओं की सेवा, फिर कैसे बने बाहुबली, रोचक है अनंत सिंह की कहानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.