Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

पूर्व सीएम केजरीवाल का आवास बना पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के लिए राहुकाल

Politics Mirror by Politics Mirror
November 10, 2025
in देश
0
पूर्व सीएम केजरीवाल का आवास बना पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के लिए राहुकाल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। दिल्ली में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के लिए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर में हुए नवीनीकरण का काम राहु बन गया है। इस नवीनीकरण में सामने आईं अनियमितताओं के मामले में पूर्व में निलंबत हो चुके पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारी अशोक राजदेव पर फिर गाज गिरी, उनकी पदोन्नति रोकी गई है। उनसे कनिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति मिल गई है, मगर इनका प्रमोशन सील बंद लिफाफे में रखा गया है। राजदेव इस मामले में नहीं फंसते तो केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में विशेष महानिदेशक होते।

पूर्व सीएम केजरीवाल के आवास मामले में राजदेव समेत अब तक सात अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। उनके खिलाफ सीबीआई और केंद्रीय सतर्कता आयोग की जांच चल रही है। सीएम पद पर रहने के दौरान केजरीवाल के सिविल लाइन स्थित फ्लैग स्टाफ रोड के बंगला नंबर-6 आवास में नवीनीकरण के नाम पर अनियमितता बरती गई थीं। नवीनीकरण काम कराने वाले अधिकारी बेगुनाह होने की दलील देते रहे हैं। अब पीएम की अध्यक्षता में गठित समिति पदोन्नति समिति की हुई बैठक के बाद गत 28 अक्टूबर के आदेश के मुताबिक समिति ने कुल 6 अधिकारियों को पदोन्नति दी है। उन्हें केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में विशेष महानिदेशक बनाया है। इनमें एनएन संबासिवा राव, बीएल मीना, मनोज तलरेजा, पीबी सिंह व राजेश खरे के नाम शामिल हैं। इनके बाद राजदेव का नाम छठे नंबर पर था, मगर उनकी पदोन्नति रोक दी गई। इनसे निचले स्तर के दो अधिकारी रामदयाल और नवीन कुमार बंसल को भी पदोन्नत किया है। हालांकि, आदेश में कहा गया है कि राजदेव से निचले स्तर के दोनों अधिकारियों को अडहाक आधार पर पदोन्नति दी है। क्योंकि इस दौरान अगर राजदेव का मामला निपट जाता है तो राजदेव इस पदोन्नति के हकदार होंगे।

इनमें तत्कालीन प्रधान मुख्य अभियंता एके आहूजा, तत्कालीन मुख्य अभियंता (पूर्व मंडल) पीके परमार, प्रधान मुख्य अभियंता अशोक कुमार राजदेव और अधीक्षक अभियंता अभिषेक राज और तत्कालीन कार्यकारी अभियंता (केंद्रीय और नया डिवीजन) के शिबनाथ धारा, कार्यकारी अभियंता विनय चौधरी और सहायक अभियंता रजत कांत को निलंबित दिया गया है। इनमें से राजदेव, राज, चौधरी और कांत अभी सेवा में हैं। अधिकारी दलील देते रहे हैं कि उन्होंने उस समय की सरकार के आदेश पर काम किया है।

केजरीवाल के आवास पर कितना खर्च हुआ
पूर्व सीएम केजरीवाल के सरकारी आवास की शक्ल बदलने पर 44.78 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। सितंबर 2020 से जून, 2022 के बीच 6 बार में राशि खर्च की गई। जबकि इसका टेंडर 8.62 करोड़ रुपए की निविदा लागत पर दिया गया। इसकी अनुमानित लागत 7.61 करोड़ थी। इसे 13.21 फीसदी ज्यादा कर दिया गया था। यह बंगला 1942 में बनाया गया था।

Previous Post

अब मकर संक्रांति के बाद होगा मोहन मंत्रिमंडल फेरबदल!

Next Post

कुरआन की कसम खाता हूं मैंने कभी भाजपा के साथ गठबंधन की कोशिश नहीं की- उमर

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
कुरआन की कसम खाता हूं मैंने कभी भाजपा के साथ गठबंधन की कोशिश नहीं की- उमर

कुरआन की कसम खाता हूं मैंने कभी भाजपा के साथ गठबंधन की कोशिश नहीं की- उमर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.