Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

अब मकर संक्रांति के बाद होगा मोहन मंत्रिमंडल फेरबदल!

Politics Mirror by Politics Mirror
November 10, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश, राजनीति इन दिनों
0
अब मकर संक्रांति के बाद होगा मोहन मंत्रिमंडल फेरबदल!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात माडल होगा लागू, आधा दर्जन मंत्रियों की छुट्टी तय

-महेश दीक्षित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार दिसंबर में अपने दो वर्ष पूरे करने जा रही है। 13 दिसंबर 2023 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के साथ ही मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, मोहन मंत्रिमंडल के पुनर्गठन का खाका लगभग तैयार है। हालांकि, अब मंत्रिमंडल में फेरबदल सूर्यदेव के उत्तरायण होने यानी जनवरी में मकर संक्रांति के बाद ही होने की संभावना है।

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर लगातार समीक्षा कर रहा है। इस विषय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की शीर्ष नेतृत्व से कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में मंत्रियों के प्रदर्शन, संगठन के साथ सामंजस्य और जनता में उनकी छवि पर विस्तार से चर्चा हुई है। इस बार का फेरबदल पूरी तरह ‘परफॉर्मेंस आधारित’ माना जा रहा है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, करीब आधा दर्जन मंत्रियों की छुट्टी लगभग तय मानी जा रही है। इन मंत्रियों के खिलाफ संगठन और जनता दोनों स्तरों पर शिकायतें हैं- खराब कार्यशैली, कामकाज में सुस्ती, जनसंपर्क में कमी और विभागीय लापरवाही जैसे आरोप लगातार सामने आए हैं। पार्टी अब इनकी जगह सक्रिय, ईमानदार और जनसंपर्क में मजबूत चेहरों को लाने पर विचार कर रही है।

गुजरात मॉडल लागू हो सकता है

इस बार मंत्रिमंडल फेरबदल में ‘गुजरात मॉडल’ लागू हो सकता है। यानी मंत्रिमंडल में परफॉर्मेंस, क्षेत्रीय संतुलन और युवा नेतृत्व को प्राथमिकता दी जाएगी। शीर्ष नेतृत्व 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर मध्यप्रदेश में एक नई, ऊर्जावान और संतुलित टीम तैयार करना चाहता है। सूत्रों के अनुसार, इस फेरबदल में कुछ चौंकाने वाले नए नाम शामिल हो सकते हैं, जबकि कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। फिलहाल मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 31 मंत्री हैं। जबकि नियम के अनुसार 35 मंत्रियों की अनुमति है, यानी मंत्रिमंडल में चार पद अभी खाली हैं।

रिपोर्ट कार्ड बनेगा पैमाना

मुख्यमंत्री सचिवालय ने सभी विभागों से दो वर्षों की उपलब्धियों की रिपोर्ट मांगी है। विभागवार ‘रिपोर्ट कार्ड’ तैयार किया जा रहा है, जिसके आधार पर मंत्रियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। दिसंबर के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री स्वयं मंत्रियों और विधायकों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार, ये बैठकें ही तय करेंगी कि कौन मंत्री अपनी कुर्सी बचा पाएगा और कौन बाहर होगा।

बिहार चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान बिहार विधानसभा चुनाव पर केंद्रित है। ऐसे में भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष अब बिहार चुनाव के बाद ही चुना जाएगा। सूत्रों के अनुसार, अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया फिलहाल टाल दी गई है और यह अब अगले वर्ष जनवरी तक खिसक सकती है। मौजूदा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 में समाप्त हो चुका है। वे फिलहाल एक्सटेंशन पर पार्टी का कार्य रहे हैं।

Previous Post

तो क्या ‘वोट चोरी’ का मुद्दा चुनावी ‘वार्म अप’ ज्यादा है?

Next Post

पूर्व सीएम केजरीवाल का आवास बना पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के लिए राहुकाल

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
पूर्व सीएम केजरीवाल का आवास बना पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के लिए राहुकाल

पूर्व सीएम केजरीवाल का आवास बना पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के लिए राहुकाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.