Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home परदे के पीछे

परदे के पीछे-सुदर्शनाएं बनीं ‘बिन बुलाए’ स्टार प्रचारक

Politics Mirror by Politics Mirror
November 12, 2025
in परदे के पीछे
0
परदे के पीछे-सुदर्शनाएं बनीं ‘बिन बुलाए’ स्टार प्रचारक
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। बिहार की राजनीति में इस बार बड़ा रोचक दृश्य देखने को मिला। मंच पर न सही, पर मंच के आसपास चमक रहीं मध्यप्रदेश की कुछ सुदर्शनाएं चर्चा का विषय बनी रहीं। ये न तो पार्टी की प्रचार सूची में थीं, न किसी आधिकारिक जिम्मेदारी पर, पर फिर भी हर सभा, हर रैली में मौजूद । कभी फलां बड़े नेता संग मुस्कराती सेल्फी, तो कभी अमुक दिग्गज के साथ मंच साझा करती तस्वीरें। बिहार चुनाव में इन सुदर्शनाओं की सक्रियता ने सबका ध्यान खींच लिया। चर्चा यह भी है कि प्रचार इनके लिए बहाना था, मकसद तो बड़े नेताओं की नजऱों में आना और अपने ‘ब्रांड वैल्यू’ को बढ़ाना था। सवाल है कि आखऱि ये सुदर्शनाएं बिहार चुनाव में किसके अधिकृत आदेश पर पहुंचीं? कौन था वह ‘अदृश्य निर्देशक’ जिसने इन्हें बिहार के चुनावी रंगमंच पर उतारा?

सीएम की बैठकों में ‘पदाधिकारी’ का क्या काम?

प्रदेश भाजपा के एक पदाधिकारी भाईसाब इन दिनों राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा के केंद्र बने हुए हैं। वजह भी खास है-मुख्यमंत्री की लगभग हर सरकारी बैठक और कार्यक्रम में उनकी नियमित मौजूदगी। राजधानी में होने वाले कई ऐसे सरकारी आयोजन हैं, जिनमें कई बार मंत्री, विधायक या सांसद तक नहीं दिखते, लेकिन ये पदाधिकारी भाईसाब हर बार सीएम के साथ ऐसे उपस्थित रहते हैं मानो कह रहे हों ‘मान न मान, मैं तेरा मेहमान।’ अब अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक के मन में एक ही सवाल घूम रहा है कि, क्या अब सरकारी कामकाज पर भी संगठन की निगरानी शुरू हो गई है, या फिर संगठन के प्रतिनिधि सरकारी मंचों पर भी सक्रिय भूमिका निभाने लगे हैं? नारदजी कहते हैं कि भाजपा संगठन का कोई पदाधिकारी इस तरह पहली बार सरकारी मंचों पर इतनी सक्रियता दिखा रहा है, इसलिए चर्चा होना स्वाभाविक है।

‘पूर्व’ हो गए, पर नहीं छूटा ‘मुख्यालय मोह’

मप्र भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी तो घोषित हो गई, लेकिन कुछ पदाधिकारी भाईसाब अब भी खुद को ‘पूर्व’ मानने को तैयार नहीं हैं। बताते हैं कि भाजपा मुख्यालय में दो ऐसे पूर्व पदाधिकारी हैं, जो पांच साल तक दो सटे हुए चेम्बरों के स्वामी रहे और उस दौरान पार्टी में उनका खासा जलवा रहा। अब भले ही नई कार्यकारिणी में उन्हें जगह नहीं मिली हो, लेकिन मुख्यालय से लगाव ऐसा कि रोज़ाना वहीं डेरा जमाए रहते हैं। बताया जाता है कि एक पूर्व पदाधिकारी ने तो दोबारा चेम्बर पाने की गुपचुप जुगत भी कर ली है, जबकि दूसरे भाईसाब किसी ‘नए दायित्व’ की आस में मुख्यालय के गलियारों में नियमित चक्कर काट रहे हैं। पार्टी दफ्तर के गलियारों में चर्चा है कि भाईसाबों का पद तो चला गया, पर चेम्बर का मोह नहीं गया।

इंदौरी भिया की पचमढ़ी पॉलिटिक्स

पचमढ़ी के शांत और सुरम्य पहाड़ों में जब कांग्रेस का चिंतन-प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ, तो वहां चिंतन से ज्यादा चयन की राजनीति दिखाई दी। राहुल गांधी भले ही नए जिला अध्यक्षों को राजनीति के संस्कार सिखाने पहुंचे थे, पर असली पाठ तो प्रदेश कांग्रेस के मुखिया इंदौरी भिया ने पढ़ाया-बड़ों को दूर रखो, तभी नया खेमा फले-फूले। इस बार शिविर में वरिष्ठ नेताओं की जगह युवा चेहरों की ही पूछ-परख थी। न वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रण मिला, न परामर्श का अवसर-बस नई पीढ़ी के नेतृत्व का उदघोष। संदेश साफ था-अब कांग्रेस का भविष्य अनुभवी के कंधों पर नहीं, बल्कि युवा हाथों में सौंपा जा रहा है।नारदजी कहते हैं कि राजनीति में जो बड़ों को दरकिनार करता है, वह आगे तो निकल जाता है, पर ठहर नहीं पाता। कहीं यह पचमढ़ी का पर्वतारोहण इंदौरी भिया के लिए राजनीतिक फिसलन साबित न हो जाए…!

Previous Post

21 नवंबर तक भाजपा को मिल जाएगा नया ‘राष्ट्रीय कप्तान’

Next Post

दीपावली पर विस्फोट करने की योजना थी, संदिग्ध डॉ. मुजम्मिल का पूछताछ में बड़ा खुलासा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
दीपावली पर विस्फोट करने की योजना थी, संदिग्ध डॉ. मुजम्मिल का पूछताछ में बड़ा खुलासा

दीपावली पर विस्फोट करने की योजना थी, संदिग्ध डॉ. मुजम्मिल का पूछताछ में बड़ा खुलासा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.