Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

ट्रंप ने मेक्सिको के टमाटरों पर लगाया 17 फीसदी टैरिफ

Politics Mirror by Politics Mirror
July 15, 2025
in विदेश
0
ट्रंप ने मेक्सिको के टमाटरों पर लगाया 17 फीसदी टैरिफ
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


-अमेरिका ने कहा- अनुचित व्यापार के चलते उठाया कदम
वाशिंगटन।
अमेरिका ने मेक्सिको से आयात होने वाले टमाटरों पर 17.09 फीसदी का एंटी-डंपिंग शुल्क लगा दिया है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने ऐलान किया है कि मेक्सिको की ओर से कथित अनुचित व्यापार के चलते यह कदम उठाया गया है। यह फैसला 2019 के उस समझौते को खत्म करने के बाद आया। इस समझौते की वजह से ऐसे शुल्कों पर रोक थी। मेक्सिको अमेरिका में ताजा टमाटरों का सबसे बड़ा सप्लायर है और इस नए शुल्क से दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।

अमेरिकी वाणिज्य सचिव ने कहा कि मेक्सिको हमारा बड़ा दोस्त है, लेकिन हमारे किसान अनुचित व्यापार की मार लंबे समय से झेल रहे हैं। टमाटरों की कीमतों को कम करके हमारे बाजार को नुकसान पहुंचाया गया। अब यह सिलसिला बंद होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की व्यापार नीतियों के मुताबिक है।

अमेरिका ने इस साल अप्रैल में टमाटर समझौते से पीछे हटने का ऐलान किया था, ताकि उनके अपने टमाटर उत्पादकों को निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा का मौका मिले। जानकारों का कहना है कि इस शुल्क से टमाटरों की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिसका बोझ आम अमेरिकी उपभोक्ता को उठाना पड़ सकता है।
दूसरी ओर मेक्सिको सरकार ने इस शुल्क को अनुचित बताया है। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने सोमवार को कहा था कि हम अपने टमाटर उत्पादकों के साथ मिलकर इस शुल्क का असर कम करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कोई ठोस योजना का जिक्र नहीं किया। मेक्सिको के अर्थव्यवस्था और कृषि मंत्रालयों ने एक साझा बयान में कहा कि यह शुल्क न सिर्फ मेक्सिको के उत्पादकों, बल्कि अमेरिकी उद्योग के लिए भी नुकसानदेह है। मेक्सिको के 80 फीसदी निर्यात अमेरिका को जाते हैं, जिससे वह अमेरिकी शुल्कों के प्रति संवेदनशील है। बयान में कहा गया है कि यह कदम दोनों देशों के हितों के खिलाफ है। बता दें बीते सप्ताह ट्रंप ने धमकी दी थी कि अगर व्यापारिक रिश्तों पर दोबारा बातचीत नहीं हुई, तो 1 अगस्त से यह शुल्क 30 फीसदी तक बढ़ सकता है।

Previous Post

e-NAM: गन्ना, मर्चा-कतरनी चावल, जर्दालू आम, मगही-बनारसी पान और लीची की ‘ई-नाम’ पर बिक्री; कृषि मंत्री का फैसला

Next Post

भारत में चल रहा बाबा वाद, गलत व्यक्ति के चक्कर में न पड़ें-धीरेंद्र शास्त्री बोले

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
भारत में चल रहा बाबा वाद, गलत व्यक्ति के चक्कर में न पड़ें-धीरेंद्र शास्त्री बोले

भारत में चल रहा बाबा वाद, गलत व्यक्ति के चक्कर में न पड़ें-धीरेंद्र शास्त्री बोले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.