Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home परदे के पीछे

परदे के पीछे-सर्वशक्तिमान बनने दो ‘एस’ की ‘भाईसाब परिक्रमा’

Politics Mirror by Politics Mirror
November 29, 2025
in परदे के पीछे
0
परदे के पीछे-सर्वशक्तिमान बनने दो ‘एस’ की ‘भाईसाब परिक्रमा’
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजधानी के सत्ता गलियारों में इन दिनों बड़ा दिलचस्प दृश्य देखने को मिल रहा है। दो नवधनाढ्य, जिनके नाम का पहला अक्षर ‘एस’ है, ‘सर्वशक्तिमान’ बनने की साधना में जुटे हैं और इस साधना का नया नाम है- ‘भाईसाब परिक्रमा’। सुबह की बैठक हो, रात्रि भोज हो या निजी समारोह-जहां भाईसाब, वहां ये दोनों ‘एस’। हर फोटो में फ़र्स्ट लाइन, चेहरे पर खास मुस्कान और आचरण में एक ही संदेश ‘हम हैं भाईसाब के सबसे खास।’ भाईसाब की कृपा से दोनों की किस्मत मेडिकल, रियल एस्टेट और माइनिंग सेक्टर में इस कदर चमकी है कि तरक्की दिन-दूनी और रात-चौगुनी कही जाए तो भी कम है। आलम यह है कि प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से लेकर जिला प्रशासन तक, इनके नाम से फाइलें स्वत: ही शिष्टाचार धारण कर लेती हैं। नारदजी कहते हैं कि, यह परिक्रमा भक्ति है, रणनीति है या फिर व्यापार? जो भी हो, इतना तय है कि दोनों ‘एस’ का साम्राज्य अब हर दिशा में फैल चुका है-भाईसाब की कृपा से..!

कांग्रेस के ‘माननीय’ भाजपा से दिल लगाने को आतुर?

राजधानी के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों फुसफुसाहट है कि कांग्रेस के एक ‘माननीय’ का दिल भाजपा पर आ चुका है। बस इंतज़ार है तो सही रिश्ता करवाने वाले की। बताया जाता है कि माननीय ने पहले ‘श्रीमंत’ के जरिए भाजपा हाईकमान को राजनीतिक प्रेम-पत्र भिजवाया था, लेकिन शर्तों पर सहमति न बनने से बात आगे नहीं बढ़ पाई। अब फिर माननीय ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से संघ के एक प्रभावशाली ‘भाईसाब’ तक पहुंच बनाई है। हालांकि ‘भाईसाब’ भी कदम बेहद सोच-समझकर ही बढ़ा रहे हैं। वजह, माननीय ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं और पिछले चुनाव में तत्कालीन सरकार के ‘संकटमोचक’ को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। ऐसे में अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि माननीय का भाजपा ‘प्रवेश’ कब और कैसे होगा, या फिर यह राजनीतिक प्रेमकहानी एक बार फिर अधूरी ही रह जाएगी? नारदजी कहते हैं कि, राजनीति में रिश्ते दिल से नहीं, समीकरणों से तय होते हैं, और समीकरण अक्सर आखऱिी मिनट में बदल भी जाते हैं।

क्यों विधायकजी को गले में लटकाए घूम रहे मामाजी?

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री (मामाजी) इन दिनों अपने ही खास विधायकजी के कारण असहज स्थिति में हैं। विधायकजी की हरकतें न सिर्फ पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं, बल्कि केंद्रीय नेतृत्व की नजरों में भी ‘मामाजी’ की ‘सहज और सरल’ नेता वाली छवि पर भी असर डाल रही है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विधायकजी अब ‘मामाजी’ के लिए ऐसी मजबूरी बन गए हैं, जिन्हें न खुलकर समर्थन देना आसान है और न दूरी बनाना। स्थिति यह है कि ‘मामाजी’ की राजनीतिक फाइल में विधायकजी हर दिन एक नये विवाद का ‘क्षेपक’ जोड़ रहे हैं। नारदजी कहते हैं कि आखिर विधायकजी ने ऐसी कौनसी राजनीतिक नस पकड़ ली है, जो तमाम विरोध, असंतोष और दबाव के बावजूद विधायकजी को ‘मामाजी’ अपने गले में लटकाये-लटकाये घूम रहे हैं?

अपनी ही सरकार से खफ़़ा हैं ‘मंत्रीजी’

प्रदेश के एक मंत्रीजी इन दिनों अपने तेवर और कार्यशैली की वजह से खासे चर्चाओं में हैं। कहना चाहिए कि उनका स्वभाव कुछ ऐसा है कि मानो नाराजग़ी का तेल कभी सूखता ही नहीं। कांग्रेस छोडक़र भाजपा का दामन थामे उन्हें पांच साल से अधिक हो चुके हैं। उन्हें मंत्री पद भी मिला और संगठन से भरपूर मान-सम्मान भी, लेकिन भाजपा का परिवेश और संस्कार अब तक उनके स्वभाव में घुल नहीं पाए। सरकार के बारे में जऱासी आलोचनात्मक चर्चा छेड़ दीजिए, फिर देखिए मंत्रीजी की अपनी ही सरकार पर टिप्पणियों की गडग़ड़ाहट शुरू हो जाती है। पानी पी-पीकर वे अपनी ही सरकार को कोसना शुरू कर देते हैं। ग्वालियर संभाग से ताल्लुक रखने वाले मंत्रीजी अब भी मन के किसी कोने में अपनी पुरानी पार्टी की परछाईं ढोते प्रतीत होते हैं। नारदजी कहते हैं कि राजनीति में दल बदलना आसान है, पर ‘मन की ऊर्जा’ बदलना कठिन। और जब तक मन न बदले, तो गुस्सा भी तवे पर चढ़ी रोटी की तरह बार-बार फूलता ही रहता है।

Previous Post

अब नल-जल की गुणवत्ता पर सरकार का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

Next Post

पान मसाला विज्ञापन को लेकर घिरे बॉलीवुड भाईजान, सुनवाई 9 दिसंबर को

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
पान मसाला विज्ञापन को लेकर घिरे बॉलीवुड भाईजान, सुनवाई 9 दिसंबर को

पान मसाला विज्ञापन को लेकर घिरे बॉलीवुड भाईजान, सुनवाई 9 दिसंबर को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.