Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल के खिलाफ सुनवाई 16 दिसंबर तक टली

Politics Mirror by Politics Mirror
November 29, 2025
in देश
0
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल के खिलाफ सुनवाई 16 दिसंबर तक टली
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई शनिवार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में होनी थी, जो कि टाल दी गई है। दरअसल इस मामले में ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट पर शनिवार को कोर्ट को संज्ञान लेने का फैसला लेना था, जिसे टाल दिया गया। अब 16 दिसंबर को अदालत अपना आदेश सुना सकती है।

बता दें कि ईडी की जांच को लेकर कांग्रेस पहले ही कह चुकी है, कि यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है। इस मामले में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेस ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा, सुनील भंडारी, सुमन दुबे, यंग इंडियन और डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत आरोपी बनाया गया है। ईडी का आरोप है, कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) की दो हजार करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियों पर गलत ढंग से कब्जा किया।

एजेंसी ने दावा किया है, कि इसकी पूरी योजना मात्र 50 लाख रुपए में यंग इंडियन नाम की कंपनी के माध्यम से की गई। उपरोक्त कंपनी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की अधिकांश हिस्सेदारी बताई गई है। बता दें कि इस मामले में अदालत ने 7 नवंबर को आदेश सुरक्षित रखा था और ईडी को कुछ अतिरिक्त स्पष्टीकरण देने को कहा था। विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) विशाल गोगने का कहना था, कि कुछ दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन की जानकारी को और गहराई से देखना आवश्यक है।

Previous Post

पान मसाला विज्ञापन को लेकर घिरे बॉलीवुड भाईजान, सुनवाई 9 दिसंबर को

Next Post

कर्नाटक में सीएम पद की खींचतान के बीच सिद्धारमैया-डीके ने एक प्लेट में किया नाश्ता

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
कर्नाटक में सीएम पद की खींचतान के बीच सिद्धारमैया-डीके ने एक प्लेट में किया नाश्ता

कर्नाटक में सीएम पद की खींचतान के बीच सिद्धारमैया-डीके ने एक प्लेट में किया नाश्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.