Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

कर्नाटक में सीएम पद की खींचतान के बीच सिद्धारमैया-डीके ने एक प्लेट में किया नाश्ता

Politics Mirror by Politics Mirror
November 29, 2025
in देश
0
कर्नाटक में सीएम पद की खींचतान के बीच सिद्धारमैया-डीके ने एक प्लेट में किया नाश्ता
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरु। कर्नाटक की सियासत में शनिवार का दिन बेहद निर्णायक साबित हुआ। सत्तारूढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले कई महीनों से चल रही रस्साकशी के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने आज सुबह सीएम आवास पर नाश्ते के दौरान करीब एक घंटे तक मुलाकात की। इस बैठक में मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार व वरिष्ठ वकील ए.एस. पोन्नाना भी मौजूद रहे।

सरकार के ढाई साल पूरे होने के ठीक बाद 20 नवंबर से ही शिवकुमार खेमे में बेचैनी बढ़ गई थी। उनके समर्थक विधायक लगातार बयान दे रहे थे कि अब समझौते के मुताबिक सत्ता हस्तांतरण का समय आ गया है। आज की बैठक के बाद शिवकुमार के आज ही या कल दिल्ली जाने की संभावना है। दिलचस्प है कि उनके छोटे भाई व पूर्व सांसद डी.के. सुरेश पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं और आलाकमान से मुलाकात कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह नाश्ते की बैठक सत्ता के संतुलन को बनाए रखने की आखिरी कोशिश हो सकती है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह मुलाकात मौजूदा तनाव को शांत कर पाएगी या आने वाले दिनों में कर्नाटक कांग्रेस में और बड़ी उथल-पुथल देखने को मिलेगी।

सियासी हलकों में चर्चा है कि इस बंद कमरे की बैठक में डी.के. शिवकुमार ने मई 2023 में सरकार गठन के समय दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे से हुए उस कथित समझौते का जिक्र किया, जिसमें 2.5 साल बाद मुख्यमंत्री पद उन्हें सौंपने की बात कही गई थी। शिवकुमार के करीबी विधायकों व नेताओं ने पिछले कुछ दिनों से उन पर भारी दबाव बनाया हुआ है कि वे अब खुलकर यह मुद्दा उठाएं।

Previous Post

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल के खिलाफ सुनवाई 16 दिसंबर तक टली

Next Post

टाटा समूह के ट्रस्ट ने भाजपा को दिए 757.6 करोड़, कांग्रेस को मिला 77 करोड़ का चंदा

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
टाटा समूह के ट्रस्ट ने भाजपा को दिए 757.6 करोड़, कांग्रेस को मिला 77 करोड़ का चंदा

टाटा समूह के ट्रस्ट ने भाजपा को दिए 757.6 करोड़, कांग्रेस को मिला 77 करोड़ का चंदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.