Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

मध्यप्रदेश में बनेंगे चार परमाणु बिजली संयंत्र

Politics Mirror by Politics Mirror
July 15, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
मध्यप्रदेश में बनेंगे चार परमाणु बिजली संयंत्र
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिजली की मांग की पूर्ति होगी न्यूक्लियर पॉवर प्रोजेक्ट से


भोपाल।
मध्यप्रदेश के साथ-साथ देश की ऊर्जा जरुरतों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही मप्र के चार जिलों में परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने जा रही है. ये चार जिले हैं- नीमच, देवास, सिवनी और शिवपुरी। इसके लिए कुछ जगहों पर तो बकायदा सर्वे भी पूरा कर लिया गया है। ये संभवत: पहली बार होगा कि राज्य में बिजली उत्पादन के लिए इतने बड़े पैमाने पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र लगाए जाएंगे। दरअसल, प्रदेश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब न्यूक्लियर पॉवर प्रोजेक्ट से बिजली की मांग की पूर्ति की जाएगी।
गौरतलब है कि मप्र में बिजली उत्पादन के लिए सरकार विभिन्न स्रोतों का उपयोग कर रही है। अब प्रदेश की बिजली की जरूरत को पूरा करने के लिए सोलर के अलावा चार शहरों में न्यूक्लियर पॉवर प्रोजेक्ट लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश के नीमच, देवास, सिवनी और शिवपुरी में एनटीपीसी द्वारा ये प्रोजेक्ट स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए जहां एनटीपीसी सक्रिय हो चुकी है, वहीं राज्य शासन ने परमाणु परियोजनाओं की स्थापना में सहयोग के लिए समिति का गठन पहले ही कर दिया है। समिति भूमि अधिग्रहण और जमीन खरीदने, जल उपलब्धता व आवंटन के लिए समन्वय का काम देख रही है।
बिजली की डिमांड 19 हजार मेगावॉट तक पहुंची
मप्र में बिजली की डिमांड लगातार बढ़ रही है। प्रदेश पिछले दिसंबर तक बिजली की डिमांड 19 हजार मेगावॉट तक पहुंच चुकी है। इस साल के अंत तक यह डिमांड 20 हजार मेगावॉट को पार कर सकती है। अगले कुछ सालों में ही डिमांड 25 हजार मेगावॉट को पार कर जाएगी। इसको देखते हुए राज्य सरकार बिजली की उपलब्धता बढ़ा रही है। पिछले पांच साल में उत्पादन में 2344 मेगावॉट का इजाफा हुआ है। इस अवधि में डिमांड 14089 से बढ?र 17170 मेगावॉट तक पहुंच गई। यानी पिछले पांच साल में डिमांड 3081 मेगावॉट तक बढ़ गई। यह डिमांड अब 19 हजार मेगावॉट तक पहुंचने के आसार है। इसको देखते हुए अब बिजली की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। इन चार परमाणु परियोजानाओं से 1200 मेगावॉट की दो यूनिट के साथ 6 यूनिट तक प्रस्तावित हैं।
सौर एवं पवन ऊर्जा से बन रही बिजली
प्रदेश में बिजली की डिमांड लगातार बढ़ रही है। बढ़ती डिमांड के मुताबिक ऊर्जा उत्पादन में भी इजाफा हो रहा है। प्रदेश सरकार का फोकस इस समय सौर ऊर्जा को लेकर है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश की बिजली मांग को पूरा करने के लिए 2034-35 तक 29956 मेगावाट सौर और 5293 मेगावाट पवन ऊर्जा की जरूरत होगी। रिपोर्ट में बताया है कि प्रदेश में 5.36 फीसदी की दर से सौर ऊर्जा में इजाफा हो रहा है। इसके देखते हुए सरकार ग्रीन-एनर्जी हब तैयार कर रही है। वर्तमान में राज्य में 5 बड़ी सौर परियोजनाएं है, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता 2.75 गीगावाट (2,750 मेगावाट) है। सरकार वर्ष 2030 तक नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता को 20 गीगावाट (20,000 मेगावाट) तक करने का टारगेट तय किया है। प्रदेश में साल 2012 में नवकरणीय ऊर्जा की उत्पादन क्षमता 438.01 मेगावॉट थी। साल 2024 उत्पादन क्षमता बढ?र 7300 मेगावॉट हो गई है। यानी नवकरणीय ऊर्जा में 10 गुना तक का इजाफा हुआ है। इसमें सोलर एनर्जी 4096.98 मेगावॉट है। वहीं पवन ऊर्जा 2870.35 मेगावॉट और बायोमास में 108 मेगावॉट और जल परियोजनाओं से उत्पादन होने वाली बिजली 123.91 मेगावॉट है। अब अगले पांच साल में 14 हजार मेगावॉट के नए प्लांट लगाए जाने का टारगेट तय किया गया है। इससे नवकरणीय ऊर्जा का उत्पादन प्रदेश में बढ़ जाएगा।

Previous Post

भारत में चल रहा बाबा वाद, गलत व्यक्ति के चक्कर में न पड़ें-धीरेंद्र शास्त्री बोले

Next Post

मप्र की छवि ब्रांड इंडिया के अंतर्गत वैश्विक स्तर पर करें स्थापित

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मप्र की छवि ब्रांड इंडिया के अंतर्गत वैश्विक स्तर पर करें स्थापित

मप्र की छवि ब्रांड इंडिया के अंतर्गत वैश्विक स्तर पर करें स्थापित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.