Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

शिवराज की विदिशा भाजपा में बवाल…विधायक के खिलाफ ‘राइट टू कॉल’ लाएंगे पार्षद

Politics Mirror by Politics Mirror
December 16, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
शिवराज की विदिशा भाजपा में बवाल…विधायक के खिलाफ ‘राइट टू कॉल’ लाएंगे पार्षद
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

-महेश दीक्षित

भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृहनगर विदिशा में भाजपा की अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले सवा महीने से नगर पालिका के दो दर्जन से अधिक भाजपा पार्षद शिवराज के सबसे करीबी पार्टी के ही विधायक के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। अब पार्षदों ने विधायक पर भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ ‘राइट टू कॉल’ लाने का ऐलान किया है।

दरअसल, 39 पार्षदों वाली विदिशा नगर पालिका परिषद में दो दर्जन भाजपा पार्षद शहर के विकास को मुद्दा बनाकर टेंट लगाकर सवा महीने से धरने पर बैठे हैं। पार्षदों का आरोप है कि विधायक टंडन नगर पालिका के कामकाज में लगातार हस्तक्षेप कर रहे हैं, जिससे स्वीकृत विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सडक़ों, नालियों, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सफाई जैसे बुनियादी काम ठप पड़े हैं। परिषद की बैठकों में लिए गए निर्णय जमीन पर नहीं उतर पा रहे। पार्षदों का कहना है कि विधायक के दबाव में अधिकारी स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं। ठेकेदारों के चयन से लेकर भुगतान तक में मनमानी हो रही है। कई बार सरकार-संगठन और प्रशासनिक स्तर पर शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला, जिसके चलते उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। यह मामला राजनीतिक तौर पर भी अभूतपूर्व माना जा रहा है। मध्यप्रदेश के इतिहास में संभवत: यह पहला अवसर है, जब किसी विधायक के खिलाफ उसी पार्टी के पार्षद खुले तौर पर आंदोलन कर रहे हैं। सत्ता में रहते हुए भाजपा के भीतर इस तरह का सार्वजनिक विरोध संगठनात्मक अनुशासन और आंतरिक समन्वय पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

उधर, विधायक मुकेश टंडन ने कई बार आंदोलनकारी पार्षदों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश की है। लेकिन पार्षदों का साफ कहना है कि अब उन्हें विधायक के आश्वासनों पर भरोसा नहीं रहा। पार्षदों का कहना है कि जब तक नगर पालिका के कामकाज में विधायक का कथित हस्तक्षेप बंद नहीं होता और विकास कार्य पटरी पर नहीं आते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

कभी मशाल जुलूस, कभी अर्द्धनग्न प्रदर्शन

पार्षद सरकार और संगठन का ध्यान खींचने के लिए हर दिन अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कभी मशाल जुलूस निकाला गया, तो कभी विकास ठप होने के विरोध में ‘विकास की अर्थी’ निकाली गई। इतना ही नहीं, पार्षद बेतवा नदी में अर्द्धनग्न खड़े होकर भी प्रदर्शन कर चुके हैं। पार्षदों का कहना है कि बार-बार अनदेखी के चलते उन्हें इस तरह के प्रतीकात्मक आंदोलनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

विधायक का विवादों से पुराना नाता

-प्रशासनिक कार्यों और नगर विकास मामलों में हस्तक्षेप के आरोप पहले भी लगते रहे हैं।

-अधिकारियों पर दबाव बनाकर फैसले प्रभावित करने की शिकायतें सामने आती रही हैं।

-कार्यशैली को लेकर पार्टी संगठन में असंतोष और स्थानीय कार्यकर्ताओं की नाराजगी के मामले उजागर होते रहे हैं।

-मौजूदा आंदोलन ने इन पुराने विवादों को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Previous Post

इमरान की रिहाई के लिए खैबर पख्तूनख्वा सीएम अफरीदी का बड़े आंदोलन का ऐला

Next Post

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को बड़ी राहत, ईडी की शिकायत पर कोर्ट ने संज्ञान से किया इनकार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को बड़ी राहत, ईडी की शिकायत पर कोर्ट ने संज्ञान से किया इनकार

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल गांधी को बड़ी राहत, ईडी की शिकायत पर कोर्ट ने संज्ञान से किया इनकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.