Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

अटल जयंती पर प्रदेशभर में होंगे ‘अटल स्मृति’ सम्मेलन

Politics Mirror by Politics Mirror
December 21, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
अटल जयंती पर प्रदेशभर में होंगे ‘अटल स्मृति’ सम्मेलन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भाजपा 24 से 31 दिसंबर तक मनाएगी सुशासन दिवस, अटलजी के जीवन-दर्शन पर केंद्रित प्रदर्शनियां लगेंगी

भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती (25 दिसंबर) को भाजपा इस वर्ष भी सुशासन दिवस के रूप में मनायेगी। इस अवसर पर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में ‘अटल स्मृति’ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। आयोजनों की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी और 31 दिसंबर को समापन किया जाएगा। इस दौरान अटलजी के जीवन-दर्शन, विचारों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को दर्शाने वाली विशेष प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए अरुण सिंह ने बताया कि सम्मेलनों में अटलजी के साथ कार्य कर चुके सामाजिक कार्यकर्ताओं, विशिष्ट नागरिकों के साथ-साथ चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में, जहां-जहां अटलजी की प्रतिमा या स्मारक स्थापित हैं, वहां विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसी दिन दीपोत्सव का आयोजन भी होगा। भाजपा के सभी जिला कार्यालयों में भी दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर पहुंचेंगे और अटलजी के नाम पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

25 दिसंबर को अटल स्मृति सम्मेलन

25 दिसंबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में अटल स्मृति सम्मेलन होंगे। इन आयोजनों में अटलजी की स्मृति में कविता-पाठ, सुशासन पर केंद्रित कार्यक्रम और विचार-गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी, ताकि नई पीढ़ी को उनके विचारों से जोड़ा जा सके।

कांग्रेस पर निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी में इस समय नकारात्मक सोच हावी है। उन्होंने कहा कि चाहे वंदे मातरम् का मुद्दा हो या अन्य विषय, कांग्रेस हमेशा नकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सामने आती है। उन्होंने यह भी कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने अटलजी की प्रतिभा को पहचाना था, जबकि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में उन्हें जेल जाना पड़ा। अटलजी जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री तक की जिम्मेदारी निभाने वाले महान नेता रहे हैं।

Previous Post

‘हीरो’ ने जैकी को बना दिया था रातोंरात स्टार

Next Post

अरुणाचल में जासूसी नेटवर्क का खुलासा, सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
अरुणाचल में जासूसी नेटवर्क का खुलासा, सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी

अरुणाचल में जासूसी नेटवर्क का खुलासा, सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.