Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

महाराष्ट्र में भाजपा ने पहले अजान दी, फिर निकाह किया, अब खतना करवा लिया

Politics Mirror by Politics Mirror
January 9, 2026
in देश
0
महाराष्ट्र में भाजपा ने पहले अजान दी, फिर निकाह किया, अब खतना करवा लिया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में चल रही चुनावी हलचल के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। ठाकरे खेमे ने भाजपा पर सत्ता में बने रहने के लिए अपनी मूल विचारधारा से समझौता करने और अवसरवादी राजनीति अपनाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने एआईएमआईएम और कांग्रेस के साथ स्थानीय स्तर पर सामने आए गठबंधनों को लेकर भाजपा की हालिया रणनीतियों को पाखंड का शर्मनाक प्रदर्शन करार दिया है।

शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय के जरिए भाजपा की नीतियों और राजनीतिक चालों पर सवाल खड़े किए हैं। संपादकीय में कहा गया है कि भाजपा की मौजूदा मानसिकता किसी भी कीमत पर सत्ता में बने रहने की है और विपक्ष में बैठने से बचने के लिए वह हर तरह के समझौते करने को तैयार है। ठाकरे गुट का आरोप है कि भाजपा के पास अब कोई ठोस वैचारिक आधार नहीं बचा है और उसका हिंदुत्व केवल स्वार्थी राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक दिखावा बनकर रह गया है। संपादकीय में यहां तक कहा गया कि सत्ता के बिना भाजपा का अस्तित्व ही संकट में पड़ सकता है, यही कारण है कि वह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के साथ भी हाथ मिलाने को तैयार दिखती है।

‘सामना’ के संपादकीय में व्यंग्यात्मक और तीखी भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा गया कि सत्ता के लिए भाजपा ने पहले अजान दी, फिर निकाह किया और यहां तक कि खतना भी करवा लिया, लेकिन काजी की दुआएं इतनी तेज रहीं कि यह गुप्त रिश्ता पूरी दुनिया के सामने आ गया। ठाकरे गुट ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में विपक्ष के वोटों को बांटने के लिए एआईएमआईएम को अक्सर एक छिपे हुए मददगार के रूप में इस्तेमाल किया है।

शिवसेना (यूबीटी) ने नगर परिषदों में हालिया घटनाक्रमों का हवाला देते हुए भाजपा पर और गंभीर आरोप लगाए हैं। अकोट नगर परिषद में भाजपा पर एआईएमआईएम के साथ खुली शादी करने का आरोप लगाया गया है। वहीं अंबरनाथ नगर परिषद में भाजपा द्वारा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को कमजोर करने के लिए कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने की बात कही गई है। सार्वजनिक आलोचना बढऩे के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन गठबंधनों से दूरी बनाते हुए इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही, जिसे संपादकीय में ट्रिपल तलाक करार दिया गया। हालांकि ठाकरे गुट का कहना है कि भाजपा की साख को जो नुकसान पहुंचा है, उसकी भरपाई अब संभव नहीं है और महाराष्ट्र में उसकी स्थिति ऐसी हो गई है कि एक बार गई प्रतिष्ठा टंकी भर पानी से भी वापस नहीं लाई जा सकती।

Previous Post

तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए अब ऑनलाइन बुकिंग सुविधा

Next Post

सेहतमंद रहना है तो ब्रह्म मुहूर्त से करें दिन की शुरुआत

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
सेहतमंद रहना है तो ब्रह्म मुहूर्त से करें दिन की शुरुआत

सेहतमंद रहना है तो ब्रह्म मुहूर्त से करें दिन की शुरुआत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.