अमरावती । तिरुमाला में तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए अब लाइन में लगाकर टिकट लेने की जरूरत नहीं है, अब यहां दर्शन के लिए श्रद्धालु ऑनलाइन टिकट भी बुक कर सकते है। श्रीवाणी ट्रस्ट ने ट्रायल बेसिस पर ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की है। तिरुमति मंदिर के ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि रोजाना सुबह 9 बजे से ऑनलाइन टिकट बुक की जा सकेंगी। वहीं ऑनलाइन टिकट की बुकिंग दोपहर 2 बजे बंद होगी। इस टिकट के जरिए श्रद्धालु शाम 4 बजे तक दर्शन कर सकते हंै।
तिरुमाला तिरुपति मंदिर के ट्रस्ट ने ऑफलाइन काउंटर्स से टिकट हटाकर अब 800 श्रीवाणी ब्रेक दर्शन टिकट ऑनलाइन कर दी हैं। ट्रस्ट ने एडवांस में ही 500 टिकट और जारी कर दी हैं। ये टिकट बुकिंग एक पूरे परिवार के लिए बुक हो सकती है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा चार लोग दर्शन कर सकते हैं। तिरुमाला तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा 9 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। रोजाना दर्शन के लिए बुकिंग विंडो सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेगी। वहीं श्रद्धालु को इस टिकट के जरिए शाम 4 बजे तक दर्शन कर सकते है।
मंदिर ट्रस्ट ने एक माह के लिए ट्रायल पर ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की है। इस पर आखिरी फैसला श्रीवाणी दर्शन के समय को देखकर होगा। ट्रस्ट ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि श्रद्धालु ऑनलाइन बुकिंग का लाभ ले सकते हैं। इससे उन्हें काउंटर्स पर लंबी कतार में नहीं लगना होगा। अब डिजिटल मोड के जरिए लोग दर्शन को प्लान कर सकते हैं।







