Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

पचास साल से अमिताभ के साथ है दीपक सावंत, बिगबी ने बांधे तारीफों के पुल

Politics Mirror by Politics Mirror
January 9, 2026
in मनोरंजन
0
पचास साल से अमिताभ के साथ है दीपक सावंत, बिगबी ने बांधे तारीफों के पुल
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई । सदी के महानायक अमिताभ बच्चन केबीसी के सेट से दर्शकों के लिए अक्सर कई निजी बातें भी शेयर करते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने बताया कि पिछले 50 साल में उन्होंने करीबन 200 फिल्में की हैं और ये खास शख्स हर फिल्म में उनके साथ रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के मेकअप दादा हैं। अमिताभ के मेकअप दादा दीपक सावंत पिछले 50 साल से उनके साथ काम कर रहे हैं। बिग बी ने केबीसी 17 के मंच से दीपक सावंत की तारीफों के पुल बांधे। वो कहते हैं कि ये वो शख्स हैं जो पिछले 50 साल से उनके साथ हैं औऱ करीबन 200 फिल्मों में उन्होंने उनका साथ दिया है। वो हर दिन सेट पर टाइम पर पहुंचते थे और इतने सालों में उन्होंने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली।

अमिताभ आगे बताते हैं कि वो चाहें बीमार हों या फिर कोई भी वजह हो लेकिन वो हमेशा सेट पर टाइम पर पहुंच जाते थे। बिग बी आगे कहते हैं कि अभी 3 दिन पहले ही दीपक सावंत के भाई का देहांत हुआ लेकिन बावजूद इसके वो बिना छुट्टी के काम पर पहुंच गए। पिछले 50 साल से वो रोज अपना शेड्यूल फॉलो करते हैं। अमिताभ से ये किस्सा सुनते ही केबीसी का स्टूडियो तालियों की गडग़ड़हाट से गूंज उठा। दीपक सावंत भी अमिताभ बच्चन से अपनी तारीफ सुनते ही भावुक हो उठे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर करते हुए एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा। वो अपने पोस्ट में लिखते हैं, ‘श्री बच्चन के दयालु शब्द और सराहना मुझे हमेशा जमीन से जुड़े रखते हैं। इतने विनम्र, सम्मानजनक और अपनी टीम के प्रति प्यार करने वाले व्यक्ति के साथ काम करना एक सौभाग्य है। 76 साल की उम्र में भी उनकी गरिमा और प्रोत्साहन मुझे उनके प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते हैं।’

बता दें, केबीसी 17 अपने आखिरी छोर पर पहुंच गया है। अमिताभ बच्चन के शो को अलविदा कहने का समय आ गया है। हर साल की तरह ही इस साल भी बिग बी शो को अलविदा कहने के समय भावुक नजर आए। सोनी टीवी द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में अमित जी कहते दिखे कि कभी-कभी हम किसी पल में कुछ ऐसा खो जाते हैं कि जब वो अपने अंत के करीब पहुंचता है तो हमें लगता है कि बस अभी-अभी तो शुरू हुआ था। बता दें कि अमिताभ बच्चन केबीसी के सेट से अक्सर कई सारी निजी बातें शेयर करते हैं। शो के हर सीजन में अमिताभ अपनी जिंदगी के पन्नों से कोई न कोई अनसुना किस्सा शेयर करते हैं।

Previous Post

सेहतमंद रहना है तो ब्रह्म मुहूर्त से करें दिन की शुरुआत

Next Post

इलाज या इम्तिहान…जयप्रकाश जिला अस्पताल में दवाएं खुद बीमार!

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
इलाज या इम्तिहान…जयप्रकाश जिला अस्पताल में दवाएं खुद बीमार!

इलाज या इम्तिहान...जयप्रकाश जिला अस्पताल में दवाएं खुद बीमार!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.