Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home राजनीतिक चिंतन

इलाज या इम्तिहान…जयप्रकाश जिला अस्पताल में दवाएं खुद बीमार!

Politics Mirror by Politics Mirror
January 10, 2026
in राजनीतिक चिंतन
0
इलाज या इम्तिहान…जयप्रकाश जिला अस्पताल में दवाएं खुद बीमार!
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश में बच्चों की जान लेने वाले कोल्ड्रिफ सिरप कांड की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि, राजधानी भोपाल के जेपी अस्पताल से दवाओं की गुणवत्ता को लेकर चौंकाने वाले मामले सामने आ गए। हालात इतने गंभीर हैं कि इलाज के लिए आये गरीब मरीजों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है, यह अस्पताल है या मरीजों के लिए इम्तिहान केंद्र?

वर्ष 2026 के सिर्फ नौ दिनों में जेपी अस्पताल से खराब दवा दिए जाने के दो मामले उजागर हो चुके हैं। 3 जनवरी को एक मरीज को फफूंदी लगी डिक्लोफेनाक टैबलेट मिलने की शिकायत सामने आई, तो 6 जनवरी को सील पैक क्लोरहेक्सिडिन माउथ वॉश में कीड़े जैसी आकृति दिखने का दावा किया गया। ये दोनों दवाएं न तो दुर्लभ हैं और न ही विशेष इलाज से जुड़ी, बल्कि रोजमर्रा के इलाज में सबसे ज्यादा दी जाने वाली दवाएं हैं। ऐसे में खतरा सीमित नहीं, व्यापक है। यहां सबसे चिंताजनक सवाल यह है कि अगर आम दवाओं की यह हालत है, तो बाकी दवाओं की गुणवत्ता कैसी होगी? मरीज इलाज के भरोसे अस्पताल पहुंचता है, लेकिन यहां उसे दवा लेने से पहले डर लगने लगा है। यह स्थिति स्वास्थ्य व्यवस्था की जड़ों में बैठी लापरवाही की ओर इशारा करती है।

सीएमएचओ द्वारा जांच दल का गठन और सैंपल टेस्टिंग की बात जरूर की जा रही है, लेकिन जब तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होती, तब तक ये सारे दावे सिर्फ कागजी कार्रवाई लगते हैं। अधिकारी एक तरफ मरीज की शिकायत को गलत बता रहे हैं, दूसरी तरफ खुद स्वीकार रहे हैं कि माउथ वॉश में ‘अजीब चीज’ नजर आ रही है। यह विरोधाभास ही व्यवस्था की असल तस्वीर बयान कर देता है। अस्पताल परिसर में नमी और सीलन को लेकर स्टाफ की पुरानी शिकायतें भी अब सवालों के घेरे में हैं। ड्रग स्टोर और फार्मेसी में खराब स्टोरेज कंडीशन अगर पहले से ज्ञात थी, तो सुधार क्यों नहीं हुआ? क्या हादसे का इंतजार किया जा रहा था? और इस पूरे मामले में जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। जिम्मेदारी के पद पर बैठा अधिकारी अगर जवाब देने से बचता है, तो भरोसा कैसे बने?

सरकारी अस्पताल गरीब और आम आदमी की आखिरी उम्मीद होते हैं। लेकिन जब वहां दवाएं ही बीमार निकलने लगें, तो इलाज एक परीक्षा बन जाता है, जिसमें पास होना मरीज के बस में नहीं। अब जरूरत सिर्फ जांच की नहीं, बल्कि जवाबदेही तय करने और सिस्टम को दुरुस्त करने की है, वरना इलाज का यह इम्तिहान जानलेवा साबित हो सकता है।

Previous Post

पचास साल से अमिताभ के साथ है दीपक सावंत, बिगबी ने बांधे तारीफों के पुल

Next Post

परदे के पीछे-मोहन मंत्रिमंडल से छह मंत्रियों की विदाई तय?

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
परदे के पीछे-मोहन मंत्रिमंडल से छह मंत्रियों की विदाई तय?

परदे के पीछे-मोहन मंत्रिमंडल से छह मंत्रियों की विदाई तय?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.