Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home परदे के पीछे

परदे के पीछे-मोहन मंत्रिमंडल से छह मंत्रियों की विदाई तय?

Politics Mirror by Politics Mirror
January 10, 2026
in परदे के पीछे
0
परदे के पीछे-मोहन मंत्रिमंडल से छह मंत्रियों की विदाई तय?
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महेश दीक्षित

मध्यप्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है, यदि मोहन मंत्रिमंडल में फेरबदल होता है, तो किन-किन मंत्रियों की विदाई तय मानी जाए? चर्चाओं के बाजार में फिलहाल ‘एन-एन, आर-आर, पी और व्ही’ नाम से पहचाने जाने वाले छह मंत्रियों के नाम सबसे अधिक लिए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इनकी कुर्सियों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। बताते हैं कि बीते दो वर्षों में इन मंत्रियों का कामकाज न तो कागजों में संतोषजनक रहा और न ही जमीन पर। इसके अलावा इनकी कथनी और करनी ने पार्टी व सरकार की छवि को भी नुकसान पहुंचाया है। शिकायतों का यह पुलिंदा जब दिल्ली तक पहुंचा, तो हाईकमान ने भी इसे गंभीरता से लिया। ऊपर से स्पष्ट संकेत हैं कि जिनका प्रदर्शन कमजोर है और जिनके कारण सरकार व संगठन को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें हटाने में अब कोई संकोच नहीं किया जाएगा। फिलहाल सबकी निगाहें संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल पर टिकी हैं। अब देखना यह है कि ये चर्चाएं हकीकत का रूप लेती हैं या फिर कुछ कुर्सियां फिलहाल बचा ली जाती हैं।

नेताजी का सुझाव भाईसाब के ठेंगे पर!

राजधानी के सत्ता गलियारों में इन दिनों एक मुलाकात खासा चर्चा में है। इंदौर के एक मौजूदा बड़े नेता हाल ही में भोपाल पहुंचे और संगठन के शीर्ष पदाधिकारी भाईसाब से भेंट की। बातचीत के दौरान नेताजी ने संगठनात्मक मजबूती का हवाला देते हुए एक व्यावहारिक सुझाव रखा-प्रदेश के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को भोपाल बुलाकर एक दिन का सम्मेलन और सामूहिक भोज आयोजित किया जाए। मकसद साफ था- अनुभव को सम्मान, वरिष्ठता को स्थान और कार्यकर्ताओं को सकारात्मक संदेश। सुझाव में दम भी था और नीयत भी साफ। लेकिन पदाधिकारी भाईसाब की प्रतिक्रिया ने पूरी कहानी का एंगल बदल दिया। न खुली सहमति, न सीधा इंकार-बस एक मुस्कान और गोलमोल जवाब, ‘यह आगे बढऩे का समय है, पुरानी बातों के जिक्र का अब औचित्य नहीं।’ नारदजी कहते हैं कि क्या गजब सीन है, कल तक जो चेहरे संगठन की पहचान थे, आज उन्हीं चेहरों से दूरी बनाई जा रही है…!

मंत्रीजी कैबिनेट से ‘गोल’ क्यों हैं?

मप्र सरकार के एक मंत्रीजी इन दिनों सत्ता गलियारों में अलग ही वजहों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रीजी पिछले कई महीनों से सरकारी प्रोटोकॉल को नजरअंदाज करते हुए मंत्रिमंडलीय बैठकों से लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। मामला केवल बैठकों में गैरहाजिरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे छिपी मजबूरी भी अब चर्चाओं में है। कहा जा रहा है कि अपने ही विभाग में मंत्रीजी की पकड़ कमजोर होती जा रही है। हालात यह हैं कि विभागीय अधिकारी उन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे। स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि मंत्रीजी न केवल दूसरों के काम, बल्कि अपने खुद के विभाग से जुड़े काम भी प्रभावी ढंग से नहीं करा पा रहे हैं। नारदजी बताते हैं कि अलीराजपुर जिले से आने वाले ये मंत्रीजी वर्ष 2024 में अपने तीखे तेवरों के कारण सरकार को असहज कर चुके हैं। लेकिन अब कैबिनेट बैठकों में उनकी लगातार गैरमौजूदगी नई चर्चाओं को जन्म दे रही है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मंत्रीजी कैबिनेट से ‘गोल’ क्यों हैं? यह उनकी कोई सोची समझी रणनीति है या बदले हुए हालात की मजबूरी?

वर्दी उतरी, तो साहब बने ज्योतिषाचार्य

प्रदेश के एक रिटायर्ड आईपीएस साहब, जिनका कभी पुलिस महकमे में खासा रौब-रुतबा हुआ करता था, इन दिनों बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। वर्दी उतरी तो साहब ने खाकी की जगह कुंडली संभाल ली। जी हां, रिटायर्ड होते ही साहब बाकायदा ज्योतिषाचार्य बन बैठे हैं। बताते हैं कि साहब ने इस काम को शौकिया नहीं, बल्कि पूरी गंभीरता से अपनाया है। बाकायदा एक ज्योतिष अनुसंधान केन्द्र भी खोल लिया गया है, जहां ग्रह-नक्षत्र से पीड़ित व्यक्ति अपाइंटमेंट लेकर साहब के दरबार में हाजिरी लगा सकता है। यहां कुंडली दिखाई जाती है, ग्रह-दशा बताई जाती है और साथ ही यह भी समझाया जाता है कि किस ग्रह ने कब और कैसे परेशान कर रखा है, और उससे मुक्ति का उपाय क्या हो सकता है। नारदजी कहते हैं कि, रिटायरमेंट के बाद यूं ही घर बैठने से तो बेहतर है, लोगों का भूत-भविष्य ही वाच लिया जाए। आखिर साहब को जांच-पड़ताल और भविष्य भांपने का तजुर्बा तो पहले से ही रहा है..!

सार्वजनिक बेइज्जती से नेताजी परेशान

मामाजी के गढ़ विदिशा में राजनीतिक उड़ान भर रहे एक नेताजी हाल ही में हुई सार्वजनिक बेइज्जती से खासे आहत बताए जा रहे हैं। मौका था सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह का, जिसमें मामाजी भी मौजूद थे। नेताजी मंच पर मामाजी के साथ बैठने के इच्छुक थे, लेकिन उनके धुर विरोधी स्थानीय विधायक ने चुपचाप आयोजकों को इशारा कर दिया कि नेताजी को मंच तक न आने दिया जाए। इस घटनाक्रम के बाद नेताजी इतने असहज हो गए कि हालात ‘काटो तो खून नहीं’ जैसे हो गए। दिलचस्प यह रहा कि मामाजी ने पूरे प्रकरण पर ‘देखो और जाने दो’ वाला रवैया अपनाया और किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी। बताया जा रहा है कि इस सार्वजनिक बेइज्जती के बाद से नेताजी भीतर ही भीतर उबल रहे हैं और जहां भी मौका मिल रहा है, मामाजी तथा उनके करीबी विधायक के खिलाफ अपनी भड़ास निकालते फिर रहे हैं।

Previous Post

इलाज या इम्तिहान…जयप्रकाश जिला अस्पताल में दवाएं खुद बीमार!

Next Post

1 फरवरी को बजट पेश होने पर सस्पेंस, 28 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
1 फरवरी को बजट पेश होने पर सस्पेंस, 28 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र

1 फरवरी को बजट पेश होने पर सस्पेंस, 28 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.