Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में घमासान, दिग्विजय के इंकार के बाद नए चेहरे की तलाश तेज

Politics Mirror by Politics Mirror
January 14, 2026
in भोपाल, मध्यप्रदेश, राजनीति इन दिनों
0
राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में घमासान, दिग्विजय के इंकार के बाद नए चेहरे की तलाश तेज
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महेश दीक्षित

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी सियासत गरमा गई है। वजह है राज्यसभा की वह अहम सीट, जो वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का 21 अप्रैल को कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली होने जा रही है। दिग्विजय सिंह ने तीसरी बार राज्यसभा जाने से इंकार कर दिया है, जिसके बाद कांग्रेस के भीतर एक तरह से ‘हाई-वोल्टेज वैकेंसी’ खुल गई है। हालांकि दिग्विजय सिंह मप्र में सक्रिय बने रहेंगे।

दिग्विजय सिंह के हटते ही पार्टी में संभावित दावेदारों की लंबी कतार सामने आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल जैसे दिग्गजों के नाम चर्चा में हैं। एक ही सीट के लिए कई मजबूत दावेदारों की मौजूदगी ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल बढ़ा दी है। यदि पिछड़े वर्ग का कार्ड चलता है तो दिग्विजय के हटने से खाली हो रही खाली सीट पर अरुण यादव, जीतू पटवारी या कमलेश्वर पटेल में से कोई एक राज्यसभा में जाएगा।

इस बीच कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में सामाजिक समीकरणों का एंगल भी जुड़ गया है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने मांग की है कि राज्यसभा में अनुसूचित जाति वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाए। उनके इस पत्र के बाद मुकाबला सिर्फ नामों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक न्याय और जातीय संतुलन का सवाल भी केंद्र में आ गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कांग्रेस हाईकमान के सामने अब दिग्गज नेताओं की दावेदारी और सामाजिक प्रतिनिधित्व दोनों के बीच संतुलन साधने की बड़ी चुनौती है।

भाजपा की रणनीति पर भी रहेंगी नजरें

राज्यसभा चुनाव को लेकर सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, बल्कि भाजपा की रणनीति पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। भाजपा की ओर से सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। बड़वानी जिले से आने वाले सोलंकी को पार्टी का युवा चेहरा माना जाता है। वे 2020 में राज्यसभा पहुंचे थे। अब सवाल यह है कि भाजपा उन्हें दोबारा मौका देती है या फिर किसी नए चेहरे को आगे बढ़ाती है। इसके अलावा तीसरी सीट पर जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। वे 2024 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राज्यसभा पहुंचे थे। चूंकि जॉर्ज कुरियन केरल से आते हैं और वहां 2026 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में भाजपा उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी रणनीतिक फैसला कर सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी क्षेत्रीय संतुलन और चुनावी जरूरतों को ध्यान में रखकर निर्णय लेगी।

विधानसभा का गणित क्या कहता है?

230 सदस्यीय मध्यप्रदेश विधानसभा में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 58 विधायकों के समर्थन की जरूरत होती है। मौजूदा स्थिति में भाजपा के पास 165 विधायक, कांग्रेस के पास 64 विधायक, जबकि एक विधायक भारत आदिवासी पार्टी (बाप) से है। इस गणित के अनुसार भाजपा को दो सीटें आसानी से मिलती दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस एक सीट पर अपनी दावेदारी मजबूत बनाए हुए है।

Previous Post

मतदान से पहले भ्रम का लोकतंत्र- बढ़ते बूथ, उलझते वोटर

Next Post

13 to 19 January 2026

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post

13 to 19 January 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.