Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home राजनीतिक चिंतन

मतदान से पहले भ्रम का लोकतंत्र- बढ़ते बूथ, उलझते वोटर

Politics Mirror by Politics Mirror
January 14, 2026
in राजनीतिक चिंतन
0
मतदान से पहले भ्रम का लोकतंत्र- बढ़ते बूथ, उलझते वोटर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लोकतंत्र की मजबूती का पैमाना मतदान प्रतिशत माना जाता है। इसी उद्देश्य से चुनाव आयोग हर चुनाव से पहले स्वीप जैसी जागरूकता गतिविधियां चलाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। लेकिन आने वाले चुनाव से पहले मध्यप्रदेश, खासकर राजधानी भोपाल में जिस तरह की स्थिति बन रही है, वह मतदान प्रतिशत बढ़ाने के बजाय उसे प्रभावित कर सकती है।

मतदाता सूचियों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद प्रदेश में 83 लाख 20 हजार से ज्यादा मतदाताओं के पोलिंग बूथ बदल दिए गए हैं। इसका मुख्य कारण चुनाव आयोग की वह हिदायत है, जिसके तहत हर मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता ही होने चाहिए। नतीजतन राज्यभर में 6,934 नए पोलिंग बूथ बनाए गए। भोपाल जिले में ही 260 नए बूथ बढ़े हैं और 2 लाख से ज्यादा वोटर्स को नए मतदान केंद्रों से जोड़ दिया गया है। समस्या यह नहीं है कि बूथ बढ़े, बल्कि परेशानी यह है कि मतदाताओं के पास मौजूद ईपिक कार्ड और नई वोटर लिस्ट में अलग-अलग पोलिंग बूथ दर्ज हैं। यानी मतदाता अगर अपने कार्ड के भरोसे मतदान केंद्र पहुंचा, तो वहां उसका नाम न मिलने की पूरी आशंका है।

23 दिसंबर को जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट नए 2289 मतदान केंद्रों के हिसाब से बनी है, जबकि ईपिक में पुरानी जानकारी दर्ज है। चुनाव आयोग ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि बदले गए बूथों की जानकारी ईपिक कार्ड में कब और कैसे अपडेट होगी। इस असमंजस का सीधा असर चुनाव के दिन देखने को मिल सकता है। मतदाता पुराने बूथ पर पहुंचेंगे, सही केंद्र खोजने में समय बर्बाद होगा, कई लोग मतदान का समय चूक सकते हैं। बीएलओ और चुनाव कर्मियों पर अतिरिक्त दबाव बनेगा और अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। यह स्थिति उस समय और गंभीर हो जाती है, जब भोपाल में ही एसआईआर के बाद 4 लाख 38 हजार से ज्यादा नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या नो-मैपिंग वोटर्स की है। लोकतंत्र में सुधार जरूरी है, लेकिन सुधार अगर मतदाता को भ्रमित कर दे, तो उसका उद्देश्य ही कमजोर पड़ जाता है। चुनाव आयोग को चाहिए कि मतदान से पहले स्पष्ट, व्यापक और आक्रामक स्तर पर नई जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाए। वरना ‘अधिक बूथ’ की सुविधा, मतदान में बाधा बनकर लोकतंत्र को ही नुकसान पहुंचा सकती है। चुनाव कराने का ध्येय ही लांछित हो सकता है।

Previous Post

मप्र में बूथ स्तर पर उतरकर वीबी-जी रामजी की खूबियां बताएंगे भाजपा के दिग्गज

Next Post

राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में घमासान, दिग्विजय के इंकार के बाद नए चेहरे की तलाश तेज

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में घमासान, दिग्विजय के इंकार के बाद नए चेहरे की तलाश तेज

राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस में घमासान, दिग्विजय के इंकार के बाद नए चेहरे की तलाश तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.