Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

दिन की प्राकृतिक रोशनी डायबिटीज मरीजों के लिये वरदान

Politics Mirror by Politics Mirror
January 17, 2026
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
दिन की प्राकृतिक रोशनी डायबिटीज मरीजों के लिये वरदान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। दिन की प्राकृतिक रोशनी टाइप-2 डायबिटीज से पीडि़त लोगों में ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद कर सकती है। प्राकृतिक रोशनी में रहना न केवल मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह मेटाबॉलिक हेल्थ को भी बेहतर बना सकता है।

एक शोध के मुताबिक, जो लोग ज्यादा समय तक प्राकृतिक रोशनी के संपर्क में रहे, उनके ब्लड ग्लूकोज स्तर दिन के अधिक घंटों तक सामान्य दायरे में बने रहे और उसमें उतार-चढ़ाव भी कम देखा गया। यह शोध स्विट्जरलैंड की जिनेवा यूनिवर्सिटी (यूएनआईजीई) और नीदरलैंड्स की मास्ट्रिच यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने मिलकर किया है। शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि प्राकृतिक रोशनी में रहने वाले प्रतिभागियों में शाम के समय मेलाटोनिन हार्मोन का स्तर थोड़ा अधिक था। मेलाटोनिन को नींद का हार्मोन माना जाता है और इसका संतुलन शरीर की आंतरिक घड़ी यानी सर्कैडियन रिदम को बेहतर ढंग से संचालित करता है। इसके अलावा, इन लोगों में फैट ऑक्सीडेटिव मेटाबॉलिज्म भी बेहतर पाया गया, यानी शरीर वसा को ज्यादा प्रभावी तरीके से ऊर्जा में बदल पा रहा था। यह शोध टाइप 2 डायबिटीज पर प्राकृतिक रोशनी के सकारात्मक प्रभाव का पहला ठोस वैज्ञानिक प्रमाणिक शोध माना जा रहा है।

यूएनआईजीई में एसोसिएट प्रोफेसर चार्ना डिबनेर के अनुसार, लंबे समय से यह माना जाता रहा है कि सर्कैडियन रिदम में गड़बड़ी मेटाबोलिक बीमारियों के बढऩे में अहम भूमिका निभाती है। पश्चिमी देशों में इस तरह के मेटाबोलिक डिसऑर्डर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह शोध उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी जोड़ता है। इस अध्ययन में 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के 13 ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जो पहले से टाइप 2 डायबिटीज से जूझ रहे थे। सभी प्रतिभागियों ने खासतौर पर डिजाइन किए गए रहने के स्थानों में 4.5 दिन बिताए। इन स्थानों में बड़ी खिड़कियों के जरिए या तो प्राकृतिक रोशनी या फिर नियंत्रित कृत्रिम रोशनी उपलब्ध कराई गई। इसके बाद कम से कम चार हफ्ते के अंतराल के बाद वही प्रतिभागी दूसरी तरह की रोशनी वाले वातावरण में दोबारा रहे।

प्रोफेसर डिबनेर का कहना है कि इससे न केवल ब्लड शुगर का बेहतर नियंत्रण संभव हो सकता है, बल्कि दिमाग की सेंट्रल क्लॉक और शरीर के अन्य अंगों की आंतरिक घडय़िों के बीच तालमेल भी मजबूत होता है। यह खोज भविष्य में डायबिटीज प्रबंधन के नए और सरल तरीकों की राह खोल सकती है। शोध के दौरान वैज्ञानिकों ने हर लाइट ट्रीटमेंट से पहले, उसके दौरान और बाद में प्रतिभागियों के रक्त और मांसपेशियों के सैंपल लिए। इन नमूनों के जरिए ब्लड में मौजूद लिपिड्स, मेटाबोलाइट्स और जीन ट्रांसक्रिप्ट्स का विश्लेषण किया गया। साथ ही, स्केलेटल मसल सेल्स में मॉलिक्यूलर क्लॉक के रेगुलेशन को भी परखा गया।

Previous Post

हार के बाद ठाकरे बंधु बोले-संघर्ष ही हमारी पहचान, हर सांस मराठी के लिए

Next Post

अब भारतीयों को 55 देशों के लिये वीजा की जरुरत नहीं

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
अब भारतीयों को 55 देशों के लिये वीजा की जरुरत नहीं

अब भारतीयों को 55 देशों के लिये वीजा की जरुरत नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.