नई दिल्ली। विदेश यात्रा की सुनते ही हमारे मन में वीजा को लेकर डर रहता है, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं होगी। क्योंकि भारतीय पासपोर्ट अब पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है। अब आपको दुनिया के 55 देशों में जाने के लिए पहले से वीजा लगवाने की जरुरत नहीं होगी।
भारत का पासपोर्ट अब दुनिया में 80वें स्थान पर है। इसका मतलब है कि अब आप 55 ऐसे देशों की यात्रा कर सकते हैं, जहां वीजा का झंझट या तो बिल्कुल खत्म हो गया है या बहुत ही आसान कर दिया गया है, लेकिन सफर पर निकलने से पहले इन तीन कैटेगरी को समझना जरूरी है, ताकि एयरपोर्ट पर कोई परेशानी न हो। यहां आपको वीजा की कोई जरूरत नहीं है, बस पासपोर्ट लेकर जाइए। वीजा ऑन अराइवल वीजा चाहिए तो सही, लेकिन पहले से नहीं। यह आपको वहां के हवाई अड्डे पर पहुंचते ही मिल जाएगा। ईटीए इसके लिए आपको यात्रा से पहले बस एक ऑनलाइन छोटा सा फॉर्म भरकर मंजूरी लेनी होती है।
अगर आप बिना किसी कागजी कार्रवाई के अचानक विदेश यात्रा करना चाहते हैं, तो थाईलैंड, मलेशिया, मॉरीशस, भूटान और नेपाल जैसे देश आपके लिए बेस्ट हैं। इनके अलावा कजाकिस्तान, फिजी, फिलीपींस, जमैका, बारबाडोस, डोमिनिका, मकाऊ, रवांडा और सेनेगल जैसे खूबसूरत देशों में भी भारतीयों को वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा मिल रही है। वहीं, अगर आप मालदीव, इंडोनेशिया, श्रीलंका, कतर या जॉर्डन जैसे देश घूमना चाहते हैं, तो यहां आपको पहुंचते ही वीजा ऑन अराइवल मिल जाएगा। इतना ही नहीं, कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, तंजानिया और इथियोपिया जैसे देशों ने भी भारतीयों के लिए आगमन पर वीजा की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। इसके अलावा, केन्या और सेशेल्स जैसे देशों ने ईटीए के जरिए पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और सरल किया है।
हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि देशों के बीच आपसी रिश्तों और राजनयिक समीकरणों के आधार पर ये नियम समय-समय पर बदल सकते हैं। इसलिए, अपनी पैकिंग शुरू करने या टिकट पक्का करने से पहले एक बार संबंधित देश की आधिकारिक वेबसाइट पर वीजा नियमों की जांच जरूर कर लें। अपनी यात्रा के उद्देश्य और समय की पुष्टि करना भी उतना ही जरूरी है







