Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

कश्मीर में भारी बर्फबारी से 50 उड़ानें निरस्त, कई सडक़ें बंद, सैकड़ों पर्यटक फंसे

Politics Mirror by Politics Mirror
January 27, 2026
in देश
0
कश्मीर में भारी बर्फबारी से 50 उड़ानें निरस्त, कई सडक़ें बंद, सैकड़ों पर्यटक फंसे
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में फिर भारी बर्फबारी शुरु हो गई है। कश्मीर के कुपवाड़ा और पुलवामा समेत घाटी के अन्य इलाकों में स्नोफॉल का क्रम जारी है। भारी बर्फबारी के बीच सडक़ें भी ब्लॉक कर दी गई। वहीं, श्रीनगर एयरपोर्ट से भी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। कश्मीर में बर्फबारी से मंगलवार को भी श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई उड़ानें रद्द की गईं हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबकि उड़ानों के रद्द होने से सैकड़ों पर्यटक कश्मीर में फंस गए हैं, जो वीकेंड और गणतंत्र दिवस की छुट्टी बिताने के बाद घाटी से लौटने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि नवयुग टनल और उसके आसपास ताजा बर्फबारी के कारण मंगलवार को रणनीतिक जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे ट्रैफिक के लिए बंद रहा। एक सीनियर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अगले आदेश तक जम्मू से श्रीनगर या श्रीनगर से जम्मू की ओर किसी भी गाड़ी को जाने की इजाज़त नहीं होगी। अधिकारी ने बताया एनएच-44 के अलावा, खराब मौसम और फिसलन भरी स्थितियों के कारण मुगल रोड, एसएसजी रोड और सिंथन रोड भी ट्रैफिक के लिए बंद हैं।

जम्मू-कश्मीर में आज फिर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बताया था कि सोमवार की देर शाम से अगले दिन मंगलवार तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसमें बादलों के गरजने और बिजली चमकने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने का खतरा रहेगा। एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर प्रतिकूल मौसम की स्थिति और लगातार बर्फबारी को देखते हुए एयरलाइंस ने आज कुछ उड़ानें रद्द कर दी हैं। अब तक कुल 16 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।

सैकड़ों पर्यटक फंसे
उड़ानों के रद्द होने से सैकड़ों पर्यटक कश्मीर में फंसे हैं, जो सप्ताहांत और गणतंत्र दिवस की छुट्टियां घाटी में बिताने के बाद लौटने वाले थे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक घाटी में इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। ऐसे में हवाई सेवाओं के साथ-साथ श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात बाधित होने की आशंका है।

Previous Post

सुई की नोक पर स्वास्थ्य महकमे की नाकामी

Next Post

शंकराचार्य विवाद में निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ होगी जांच

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
शंकराचार्य विवाद में निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ होगी जांच

शंकराचार्य विवाद में निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ होगी जांच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.