Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home राजनीतिक चिंतन

सुई की नोक पर स्वास्थ्य महकमे की नाकामी

Politics Mirror by Politics Mirror
January 27, 2026
in राजनीतिक चिंतन
0
सुई की नोक पर स्वास्थ्य महकमे की नाकामी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश में दवा सुरक्षा व्यवस्था का एक ऐसा सच सामने है, जो सिहरन पैदा करता है। जिस राज्य में करोड़ों लोग इलाज के लिए इंजेक्शन, वैक्सीन और जीवनरक्षक दवाओं पर निर्भर हैं, वहां पिछले करीब 15 वर्षों से इंजेक्टेबल दवाओं की वैज्ञानिक जांच ही ठप पड़ी है। यानी जो दवा सीधे खून में जा रही है, उसकी शुद्धता पर राज्य स्तर पर कोई ठोस निगरानी नहीं हो रही। छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप से मासूमों की मौत के बाद सिरप की जांच हुई, दवा बैन हुई,  यह व्यवस्था के काम करने का उदाहरण है। लेकिन सवाल यह है कि अगर ऐसी ही गड़बड़ी किसी इंजेक्शन या वैक्सीन में हो जाए तो? जवाब डराने वाला है प्रदेश में इसकी जांच की सुविधा ही उपलब्ध नहीं है।

भोपाल, इंदौर और जबलपुर की तीन ड्रग लैब्स सालभर में कुल मिलाकर करीब 6,000 सैंपल जांच पाती हैं, वो भी सामान्य दवाओं के। इंजेक्टेबल दवाओं की जांच अलग स्तर की होती है। स्टरलिटी टेस्ट, बैक्टीरियल या फंगल संक्रमण, पायरोजेन जैसे तत्वों की जांच, जो यह बताते हैं कि दवा शरीर में बुखार, इंफेक्शन या सेप्सिस जैसी घातक प्रतिक्रिया तो नहीं करेगी। ये सभी परीक्षण की व्यवस्था मप्र में उपलब्ध ही नहीं है। स्थिति इतनी खराब है कि पहले जो पायरोजेन टेस्ट खरगोशों पर होते थे, वे भी 15 साल पहले बंद हो गए। कारण लैब में मौजूद खरगोश मर गए, नए मंगाने की जरूरत ही नहीं समझी गई। नतीजा टेस्टिंग बंद और जिम्मेदारी खत्म।

अब यदि किसी इंजेक्शन की जांच करनी भी हो तो सैंपल को कोलकाता की सेंट्रल लैब भेजना पड़ता है। रिपोर्ट आने में दो-तीन महीने लग जाते हैं। तब तक वही दवा बाजार में बिकती रहती है, मरीजों को लगती रहती है। यानी शक की सुई उठे तो भी कार्रवाई कागजों में फंसी रहती है और मरीज की जान जोखिम में। देश के कई राज्य अपनी उन्नत लैब्स से इंजेक्टेबल दवाओं की रेंडम जांच कर रहे हैं। लेकिन मप्र में यह बुनियादी सुरक्षा कवच ही गायब है। स्वास्थ्य सेवाओं में ढांचा सिर्फ इमारतों से नहीं बनता, बल्कि भरोसे से बनता है। और जब इंजेक्शन की सुई के साथ सिस्टम की लापरवाही भी नसों में उतरने लगे, तो यह सिर्फ प्रशासनिक कमी नहीं, बल्कि मानव स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ है।

Previous Post

राष्ट्रपति भवन में ग्रंथ कुटीर का उद्घाटन, 2,300 किताबें और पांडुलिपियां एक ही जगह

Next Post

कश्मीर में भारी बर्फबारी से 50 उड़ानें निरस्त, कई सडक़ें बंद, सैकड़ों पर्यटक फंसे

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
कश्मीर में भारी बर्फबारी से 50 उड़ानें निरस्त, कई सडक़ें बंद, सैकड़ों पर्यटक फंसे

कश्मीर में भारी बर्फबारी से 50 उड़ानें निरस्त, कई सडक़ें बंद, सैकड़ों पर्यटक फंसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.