Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

शंकराचार्य विवाद में निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ होगी जांच

Politics Mirror by Politics Mirror
January 27, 2026
in देश
0
शंकराचार्य विवाद में निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ होगी जांच
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बरेली। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री द्वारा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में इस्तीफा दिए जाने के बाद शासन ने उन पर कड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश शासन ने सिटी मजिस्ट्रेट को निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की जांच कमिश्नर को सौंपी गई है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें शामली जिले से संबद्ध (अटैच) कर दिया गया है। 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर पांच पन्नों का भावुक पत्र लिखकर अपने पद से इस्तीफा दिया था।

अग्निहोत्री ने अपने इस्तीफे के पीछे यूजीसी के नए कानून और शंकराचार्य के शिष्यों के साथ हुई मारपीट को मुख्य कारण बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में ब्राह्मणों को निशाना बनाया जा रहा है और एक विशेष वर्ग के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस्तीफे के बाद डीएम आवास पर हुए घटनाक्रम ने भी तूल पकड़ा, जहां उन्होंने दावा किया कि उन्हें वहां 45 मिनट तक बंधक बनाकर रखा गया और एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। इसके बाद रात 11 बजे उन्होंने अपना सरकारी आवास खाली कर दिया।

इस पूरे घटनाक्रम पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि एक अधिकारी को इतनी कड़ी मेहनत से अर्जित पद को अपने गुरु के अपमान के कारण त्यागना पड़ा, यह समाज और सरकार के लिए सोचने का विषय है। शंकराचार्य ने देर रात अलंकार अग्निहोत्री से फोन पर बात की और कहा कि पूरा सनातनी समाज उनके साथ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकारी पद से बड़ा स्थान उन्हें धर्म के क्षेत्र में दिया जाएगा।

बता देें कि अलंकार अग्निहोत्री अपने कार्यकाल के दौरान पहले भी चर्चा में रह चुके हैें। कानपुर के रहने वाले अग्निहोत्री ने जब अपने कार्यालय में भगवान हनुमान की तस्वीर लगाई थी, तब भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट में हंगामा किया था। उस दौरान उनकी प्रदर्शनकारियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई थी। ब्राह्मण समाज और धार्मिक संगठनों के बीच इस इस्तीफे को लेकर काफी चर्चा है। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Previous Post

कश्मीर में भारी बर्फबारी से 50 उड़ानें निरस्त, कई सडक़ें बंद, सैकड़ों पर्यटक फंसे

Next Post

चावल की सही किस्म कंट्रोल रखती है ब्लड शुगर

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
चावल की सही किस्म कंट्रोल रखती है ब्लड शुगर

चावल की सही किस्म कंट्रोल रखती है ब्लड शुगर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.