Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

चावल की सही किस्म कंट्रोल रखती है ब्लड शुगर

Politics Mirror by Politics Mirror
January 27, 2026
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
चावल की सही किस्म कंट्रोल रखती है ब्लड शुगर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। न्यूट्रिशनिस्ट्स की मानें तो सभी तरह के चावल शरीर पर एक जैसा असर नहीं डालते। सही किस्म का चुनाव किया जाए तो डायबिटीज के मरीज भी चावल का स्वाद लेते हुए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रख सकते हैं। दरअसल, किसी भी भोजन का ब्लड शुगर पर असर उसके ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) पर निर्भर करता है। जीआई यह बताता है कि कोई खाद्य पदार्थ खाने के बाद ब्लड शुगर कितनी तेजी से बढ़ेगी। हाई जीआई वाले खाद्य पदार्थ जल्दी पचते हैं और शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा देते हैं, जबकि लो जीआई वाले खाद्य पदार्थ धीरे-धीरे पचते हैं और शुगर का स्तर संतुलित रखते हैं। सफेद चावल का जीआई आमतौर पर 70 से 90 के बीच होता है, इसलिए इसे डायबिटीज़ के लिए कम उपयुक्त माना जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए रेड राइस एक बेहतर विकल्प माना जाता है। इसका जीआई अपेक्षाकृत कम होता है और यह फाइबर, प्रोटीन व एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह न केवल ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है, बल्कि शरीर में सूजन कम करने और इंसुलिन की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

इसी तरह ब्लैक राइस, जिसे फॉरबिडन राइस भी कहा जाता है, पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसका जीआई काफी कम होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में सहायक होते हैं। ब्राउन राइस भी डायबिटीज़ के मरीजों के लिए एक सुरक्षित विकल्प है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ती। इसके नियमित सेवन से दिल की सेहत को भी फायदा मिलता है। वहीं बासमती चावल, खासकर ब्राउन बासमती, सामान्य सफेद चावल की तुलना में बेहतर माना जाता है। इसकी खुशबू और हल्का स्वाद इसे लोकप्रिय बनाता है, जबकि इसका जीआई भी अपेक्षाकृत कम होता है।

वाइल्ड राइस भी लो जीआई कैटेगरी में आता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट कम तथा फाइबर अधिक होता है। यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है और ब्लड शुगर को स्थिर बनाए रखता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि डायबिटीज़ में चावल पूरी तरह छोडऩे की जरूरत नहीं, बल्कि सही किस्म और सही मात्रा चुनना जरूरी है। चावल को सब्जियों और प्रोटीन के साथ खाने से उसका असर और भी संतुलित हो जाता है। साथ ही नियमित ब्लड शुगर मॉनिटरिंग और संतुलित आहार अपनाकर डायबिटीज के मरीज भी स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। बता दें कि डायबिटीज के मरीजों के लिए खानपान में सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि क्या खाया जाए और क्या नहीं? खासतौर पर चावल को लेकर अक्सर भ्रम रहता है, क्योंकि आम तौर पर इसे ब्लड शुगर बढ़ाने वाला माना जाता है।

Previous Post

शंकराचार्य विवाद में निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के खिलाफ होगी जांच

Next Post

यह हर आदमी की कहानी है

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
यह हर आदमी की कहानी है

यह हर आदमी की कहानी है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.