Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home राजनीतिक चिंतन

ड्रग्स के जाल पर बड़ी चोट, लेकिन सवाल अभी बाकी?

Politics Mirror by Politics Mirror
January 29, 2026
in राजनीतिक चिंतन
0
ड्रग्स के जाल पर बड़ी चोट, लेकिन सवाल अभी बाकी?
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मप्र और राजस्थान की संयुक्त पुलिस कार्रवाई ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि नशे का कारोबार अब गली-मोहल्लों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संगठित नेटवर्क के रूप में राज्यों की सीमाओं को लांघ चुका है। रतलाम से जुड़े एक कथित राजनीतिक करीबी के नाम उछलने के बाद शुरू हुई यह कड़ी अब आगर मालवा से झालावाड़ तक जा पहुंची है। पुलिस के अनुसार करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थों की बरामदगी केवल एक छापा नहीं, बल्कि उस गहरे जाल की झलक है जो युवाओं की नसों में जहर घोल रहा है।

सुसनेर के पास पकड़े गए एक ड्रग पैडलर से मिली जानकारी ने पुलिस को जिस ‘घर में चल रही फैक्ट्री’ तक पहुँचाया, वह तस्वीर बेहद चिंताजनक है। बाहर से बंद साधारण मकान और अंदर कथित रूप से स्मैक, एमडी, केटामाइन जैसे खतरनाक ड्रग्स का जखीरा यह बताता है कि अवैध नशा कारोबार कितनी चुपचाप हमारी बस्तियों के बीच घुसपैठ बना रहा है। मशीनें, केमिकल और कथित निर्माण व्यवस्था इस बात की ओर इशारा करती हैं कि यह केवल सप्लाई पाइंट नहीं, बल्कि उत्पादन केंद्र था। यह भी गंभीर तथ्य है कि इस पूरे ऑपरेशन में कई जिलों की पुलिस और करीब 80 जवानों को लगाना पड़ा। इसका सीधा अर्थ है नेटवर्क बड़ा है, संसाधन मजबूत हैं और सप्लाई चेन दूर तक फैली हुई है। पुलिस अब रिमांड लेकर पूछताछ की बात कर रही है, जिससे आगे और खुलासे संभव हैं। असली परीक्षा यहीं से शुरू होती है। क्या यह कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित रहेगी या पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुंचेगी?

सवाल सिर्फ कानून-व्यवस्था का नहीं, सामाजिक सुरक्षा का भी है। करोड़ों का नशा आखिर किसके लिए तैयार हो रहा था? जवाब साफ है हमारे शहरों, कस्बों और गांवों के युवाओं के लिए। जब रिहायशी इलाकों में कथित ड्रग फैक्ट्री चलने लगे, तो यह केवल अपराध नहीं, समाज के भविष्य पर हमला है। अब जरूरत है सख्त, निरंतर और राजनीतिक प्रभाव से मुक्त कार्रवाई की। क्योंकि नशे का यह कारोबार जितना छिपा हुआ है, उतना ही घातक भी।

Previous Post

27 January to 2 Fabruary 2026

Next Post

अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.