Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home राजनीति इन दिनों

महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल, सुनेत्रा के उपमुख्यमंत्री बनने से अनभिज्ञ शरद पवार

Politics Mirror by Politics Mirror
January 31, 2026
in राजनीति इन दिनों
0
महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल, सुनेत्रा के उपमुख्यमंत्री बनने से अनभिज्ञ शरद पवार
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़े ऐतिहासिक उलटफेर के बीच राज्य को अपनी पहली महिला उपमुख्यमंत्री मिलने जा रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त हुए राजनीतिक स्थान को भरने के लिए उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के नाम पर मुहर लगा दी गई है। इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार के एक हालिया बयान ने प्रदेश में नई राजनीतिक चर्चा छेड़ दी है। बारामती में मीडिया से मुखातिब होते हुए शरद पवार ने खुलासा किया कि सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री बनने के निर्णय को लेकर उनसे कोई चर्चा नहीं की थी। पवार ने स्पष्ट किया कि उन्हें शपथ ग्रहण समारोह के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे उनकी पार्टी के नेता हैं और अपनी पार्टी के भविष्य का फैसला करना उनका अधिकार है।

शरद पवार ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि अजित पवार के अस्थि विसर्जन के समय तक सुनेत्रा उनके साथ ही थीं, लेकिन उन्होंने इस राजनीतिक बदलाव का जिक्र तक नहीं किया। राजनीतिक गलियारों में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या सुनेत्रा ने अपने चचेरे ससुर से यह बात जानबूझकर छिपाई या यह पार्टी का कोई आंतरिक और गोपनीय फैसला था। हालांकि, पवार ने यह साफ किया कि परिवार के भीतर कोई मतभेद नहीं है और पारिवारिक मसलों पर पूरा कुनबा हमेशा एकजुट रहता है। अपने भतीजे अजित पवार को याद करते हुए शरद पवार भावुक नजर आए। उन्होंने अजित पवार की सराहना करते हुए उन्हें एक सक्षम, प्रतिबद्ध और जनसमस्याओं की गहरी समझ रखने वाला नेता बताया। पवार ने कहा, दादा (अजित पवार) की अंतिम इच्छा थी कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों धड़े फिर से एक हो जाएं। पवार ने यह भी खुलासा किया कि अजित पवार और जयंत पाटिल के बीच एनसीपी के विलय को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं।

सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार ने विलय की जमीन तैयार करने के लिए करीब 14 बैठकें की थीं और वे आगामी 12 फरवरी को औपचारिक रूप से विलय की घोषणा करने वाले थे। शरद पवार ने विश्वास जताया कि आने वाली पीढ़ी अजित दादा की विरासत और उनके जनसेवा के मूल्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएगी। फिलहाल, बारामती और मुंबई दोनों जगह राजनीतिक सरगर्मी तेज है। एक तरफ जहां सुनेत्रा पवार शपथ ग्रहण के लिए मुंबई पहुंच चुकी हैं, दूसरी ओर बारामती स्थित शरद पवार के निवास गोविंद बाग में सुप्रिया सुले, युगेंद्र पवार और रोहित पवार के साथ महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, शरद पवार और सुप्रिया सुले शाम को होने वाले सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे, जो भविष्य की नई राजनीतिक लकीर की ओर इशारा कर रहा है।

Previous Post

यूपी में एनकाउंटर-अपराधी को सजा देना न्यायपालिका का काम है, न कि पुलिस का

Next Post

परदे के पीछे-मप्र भाजपा में बड़े ‘संगठनात्मक’ बदलाव की ‘आहट’

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
परदे के पीछे-मप्र भाजपा में बड़े ‘संगठनात्मक’ बदलाव की ‘आहट’

परदे के पीछे-मप्र भाजपा में बड़े ‘संगठनात्मक’ बदलाव की ‘आहट’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.