Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म होगा, नई सरकार के गठन की कवायद शुरू

Politics Mirror by Politics Mirror
February 2, 2026
in देश
0
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म होगा, नई सरकार के गठन की कवायद शुरू
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इंफाल। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले एक साल से जारी राजनीतिक अनिश्चितता अब खत्म होने की दिशा में बढ़ती दिख रही है। राज्य में लागू राष्ट्रपति शासन की मियाद 12 फरवरी को समाप्त होने वाली है, जिसे देखते हुए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मणिपुर के 20 से अधिक विधायकों और गठबंधन सहयोगियों को दिल्ली तलब किया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए राज्य इकाई की अध्यक्ष अधिकारी मयूम शारदा देवी के नेतृत्व में विधायकों का एक बड़ा दल राष्ट्रीय राजधानी पहुंच चुका है। इंफाल हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए शारदा देवी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी घटक दलों के विधायकों को बुलाया गया है और उन्हें पूर्ण विश्वास है कि मणिपुर में जल्द ही जनता की सरकार की बहाली होगी।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने इस घटनाक्रम पर कहा कि चूंकि राजग के सभी सहयोगी दलों को आमंत्रित किया गया है, इसलिए इसके परिणाम सुखद होने की उम्मीद है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या उनके सत्ता में रहने पर स्थिति अलग होती, तो उन्होंने जवाब दिया कि सरकार एक निरंतर प्रक्रिया है और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पहाड़ी व घाटी, दोनों क्षेत्रों में हालात सुधारने के लिए हरसंभव प्रयास किए। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल अब भी यही बना हुआ है कि नई सरकार का नेतृत्व कौन करेगा। लामसांग क्षेत्र के विधायक एस राजन सिंह के अनुसार, सरकार बनने की प्रबल संभावना है, लेकिन नेतृत्व का फैसला केंद्रीय आलाकमान राज्य की मौजूदा सुरक्षा स्थिति और राजनीतिक समीकरणों का जायजा लेने के बाद ही करेगा।

सोमवार शाम को प्रस्तावित इस उच्च स्तरीय बैठक का एजेंडा फिलहाल गुप्त रखा गया है। कई विधायकों का कहना है कि उन्हें केवल दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, विस्तृत चर्चा बैठक के दौरान ही होगी। गठबंधन में शामिल नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के नेता भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। एनपीपी के प्रदेश अध्यक्ष लोरहो एस पफोजे ने कहा कि हालांकि अभी कुछ भी निश्चित नहीं है, लेकिन वे गठबंधन धर्म के नाते चर्चा के लिए तैयार हैं। नगा विधायक जे पामेई ने भी बेहतर भविष्य की उम्मीद जताते हुए कहा कि राजग सहयोगियों की यह बैठक राज्य के हित में होगी।

क्या है सरकार गठन का गणित
बता दें कि मई 2023 में मेइती और कुकी-जो समुदायों के बीच भडक़ी जातीय हिंसा के बाद मणिपुर गहरे संकट में घिर गया था, जिसमें 260 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग विस्थापित हुए। कानून-व्यवस्था के बिगड़ते हालातों के बीच पिछले साल 13 फरवरी को एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद केंद्र सरकार ने वहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया था। वर्तमान में 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास 37 विधायक हैं, जबकि एनपीपी के 6 और एनपीएफ के 5 विधायकों का उसे समर्थन प्राप्त है। अब सबकी निगाहें दिल्ली में होने वाली इस बैठक पर टिकी हैं, जो मणिपुर के भविष्य की नई इबारत लिख सकती है।

Previous Post

महाराष्ट्र की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत, क्या एनसीपी के दबाव में है भाजपा?

Next Post

2 मार्च को होगा होलिका दहन, 4 को खेली जाएगी रंगों की होली

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
2 मार्च को होगा होलिका दहन, 4 को खेली जाएगी रंगों की होली

2 मार्च को होगा होलिका दहन, 4 को खेली जाएगी रंगों की होली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.