Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home राजनीति इन दिनों

महाराष्ट्र की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत, क्या एनसीपी के दबाव में है भाजपा?

Politics Mirror by Politics Mirror
February 2, 2026
in राजनीति इन दिनों
0
महाराष्ट्र की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत, क्या एनसीपी के दबाव में है भाजपा?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता एवं डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन के बाद राज्य की सियासत में बड़े बदलाव के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि भाजपा ने पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उप मुख्यमंत्री बनाकर सियासी उथल-पुथल को शांत करने का प्रयास किया है। इसके बाद भी अजित पवार की एनसीपी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे का बार-बार यह कहना कि हम राजग के साथ थे और वहीं रहेंगे, जैसे बयान आशंकाएं भी पैदा करते हैं। सबसे पहली आशंका उस वक्त बढ़ी जब आनन-फानन में सुनेत्रा को उप मुख्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतनी जल्द क्यों की गई?

बता दें कि अजित पवार ने स्वयं अपने जीवनकाल में कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए दोनों गुटों के एकजुट होने की इच्छा जताई थी। शरद पवार ने भी हाल ही में कहा था कि अजित पवार की उस अंतिम इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए। हालांकि, अब अजित पवार गुट के सुर बदलते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी का एनडीए के साथ रहने का फैसला पूरी तरह अटल और मजबूत है। तटकरे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार और अजित पवार के नेतृत्व वाले दोनों गुटों के संभावित विलय की चर्चाएं जोरों पर थीं। इस बयान को शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) के लिए एक कूटनीतिक संदेश माना जा रहा है, जिससे यह संकेत मिलते हैं कि फिलहाल एकीकरण की राह आसान नहीं है।

हाल ही में हुए एक दुखद विमान हादसे में अजित पवार के असामयिक निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भावनात्मक लहर देखी गई थी। सुनील तटकरे ने उन लोगों की मंशा पर भी सवाल उठाए जिन्होंने अजित पवार के अंतिम संस्कार से पहले ही विलय की बातें शुरू कर दी थीं। उन्होंने संकेत दिया कि एकीकरण का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं है, लेकिन इसके लिए शरद पवार गुट को अजित पवार द्वारा चुनी गई एनडीए की राजनीतिक लाइन को स्वीकार करना होगा। दूसरी तरफ, एनसीपी (एसपी) के विधायक रोहित पवार ने स्पष्ट किया है कि परिवार में शोक की अवधि के दौरान 13 दिनों तक कोई राजनीतिक चर्चा नहीं होगी और भविष्य का कोई भी फैसला सोच-समझकर लिया जाएगा।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा

इधर मुख्यमंत्री ने रविवार को विलय की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यदि इस दिशा में कोई गंभीर बातचीत अंतिम चरण में होती, तो उप मुख्यमंत्री अजित पवार उन्हें विश्वास में लेकर इसकी जानकारी जरूर देते। फडणवीस का यह बयान शरद पवार के उस दावे के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि 12 फरवरी को दोनों गुटों के विलय की आधिकारिक घोषणा होनी तय थी। मुख्यमंत्री ने इसे भ्रम फैलाने की कोशिश करार देते हुए कहा कि गठबंधन सहयोगियों को बिना बताए ऐसा कोई बड़ा फैसला नहीं लिया जा सकता।

Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने कहा-मैनुअल सीवर सफाई से मौत पर 30 लाख मुआवजा अनिवार्य

Next Post

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म होगा, नई सरकार के गठन की कवायद शुरू

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म होगा, नई सरकार के गठन की कवायद शुरू

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म होगा, नई सरकार के गठन की कवायद शुरू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.