Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

खून की कमी है तो मुनक्का-अंजीर पानी में भिगोकर खायें

Politics Mirror by Politics Mirror
February 4, 2026
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
खून की कमी है तो मुनक्का-अंजीर पानी में भिगोकर खायें
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। खून की कमी केवल आयरन की कमी नहीं, बल्कि पाचन तंत्र और शरीर की अवशोषण क्षमता से भी जुड़ी होती है। इसी आधार पर आयुर्वेद तीन ऐसे नियम सुझाता है, जिन्हें नियमित रूप से अपनाने पर सात दिनों के भीतर शरीर में सकारात्मक बदलाव महसूस किए जा सकते हैं। पहला नियम आयुर्वेदिक पंचामृत से जुड़ा है, जिसमें कुछ सामान्य घरेलू चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। रक्त की कमी होने पर रात में दो मुनक्का और दो अंजीर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ लौह भस्म को शहद में मिलाकर चाटना, सुबह खाली पेट सफेद पेठे और आंवले का रस पीना और तिल व गुड़ का नियमित सेवन करना भी लाभकारी बताया गया है। रात के समय गुनगुने पानी के साथ त्रिफला चूर्ण लेने से पाचन सुधरता है, जिससे शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से ग्रहण कर पाता है। दूसरा नियम सही आहार तालिका अपनाने से जुड़ा है।

आयुर्वेद विशषेज्ञों का मानना है कि भोजन ही औषधि है, इसलिए खून बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना बेहद जरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जियां, सहजन की पत्ती और डंडी, चुकंदर जैसे खाद्य पदार्थ शरीर में रक्त निर्माण में मदद करते हैं। फलों में अनार, अंगूर, सेब और खजूर को विशेष रूप से लाभकारी माना गया है। दिन के समय छाछ का सेवन पेट को साफ रखने के साथ-साथ शरीर में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जिससे रक्त की मात्रा बढऩे में सहयोग मिलता है। बता दें कि बदलती जीवनशैली और भोजन में पौष्टिक तत्वों की कमी के कारण आज बच्चों से लेकर महिलाओं तक में रक्त की कमी यानी एनीमिया एक आम समस्या बनती जा रही है। सिर दर्द, चक्कर आना, थकान और कमजोरी जैसे लक्षण दिखने पर आमतौर पर डॉक्टर आयरन की दवाएं लेने की सलाह देते हैं, ताकि शरीर में खून की मात्रा बढ़ सके। हालांकि कई मामलों में दवा लेने के बावजूद शरीर में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाता और व्यक्ति लंबे समय तक एनीमिया से जूझता रहता है।

इन चीजों से परहेज करना चाहिए
इसके साथ ही यह जानना भी जरूरी है कि किन चीजों से परहेज किया जाए। अत्यधिक हरी मिर्च, बैंगन, बहुत ज्यादा खट्टे फल और पैक्ड या प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ शरीर में पित्त को बढ़ाकर समस्या को और गंभीर बना सकते हैं। इसलिए इनका सीमित सेवन या पूरी तरह बचाव करना बेहतर माना गया है। तीसरा नियम रक्त के शोधन और निर्माण में सहायक उपायों से जुड़ा है। आयुर्वेद के अनुसार लोहे के बर्तन में भोजन पकाने से खाने में प्राकृतिक रूप से आयरन की मात्रा बढ़ जाती है, जो खून की कमी दूर करने में मददगार होती है।

विटामिन-डी की कमी दूर करता है सूर्य स्नान
इसके अलावा सूर्य स्नान को भी बेहद जरूरी माना गया है। सुबह की हल्की धूप शरीर में विटामिन डी का स्तर बढ़ाती है, जिससे लाल रक्त कोशिकाएं मजबूत होती हैं और संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार आता है। इन तीन नियमों को अपनाकर खून की कमी की समस्या में धीरे-धीरे प्राकृतिक सुधार देखा जा सकता है।

Previous Post

राहुल ने कहा- ‘ये रहा गद्दार दोस्त’ गर्माया संसद परिसर में माहौल

Next Post

चमकदार डिजिटल दुनिया में खोता बचपन

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
चमकदार डिजिटल दुनिया में खोता बचपन

चमकदार डिजिटल दुनिया में खोता बचपन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.