Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home राजनीतिक चिंतन

चमकदार डिजिटल दुनिया में खोता बचपन

Politics Mirror by Politics Mirror
February 5, 2026
in राजनीतिक चिंतन
0
चमकदार डिजिटल दुनिया में खोता बचपन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी से तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या की दर्दनाक घटना ने हमें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि डिजिटल दुनिया की चमक कितने गहरे तक बचपन को प्रभावित कर रही है। 12, 14 और 16 वर्ष की इन बहनों की भावनात्मक निर्भरता और ऑनलाइन गेमिंग की लत ने उन्हें वास्तविक जीवन से अलग कर दिया, और यह अंतत: एक त्रासदी में बदल गया।

यह घटना अकेली नहीं है। भारत में बच्चों और किशोरों के बीच आत्महत्या की संख्या चिंताजनक तरीके से बढ़ रही है। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार 2017 से 2019 के बीच 14-18 आयु वर्ग के लगभग 24,000 बच्चों ने आत्महत्या की। यह केवल तीन वर्षों का आंकड़ा है और यह दिखाता है कि बच्चों की मानसिक चुनौतियाँ कितनी गंभीर हो चुकी हैं।  2020 में, लगभग 11,396 बच्चों ने आत्महत्या की, यानी प्रति दिन औसतन 31 बच्चों ने अपनी जान दे दी। और यह संख्या 2019 की तुलना में लगभग 18त्न अधिक थी, जिसमें एक बड़ा कारण मानसिक तनाव और सामाजिक अलगाव बताया गया।

2022 के एनसीआरबी आंकड़ों में भी सामने आया कि 10,295 से अधिक 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों ने आत्महत्या की, जिसमें लड़कियों की तुलना में लडक़ों की संख्या थोड़ी कम थी, पर आत्महत्या की प्रवृत्ति स्पष्ट रूप से भारी है।  ये आंकड़े दिखाते हैं कि बच्चों के बीच आत्महत्या अकेले एक पारिवारिक या व्यक्तिगत समस्या नहीं है, बल्कि एक सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य संकट बन चुका है। डिजिटल दुनिया, जहां स्क्रीन, गेम्स और वर्चुअल संबन्धों की चमक मिली है, वह बच्चों के भावनात्मक संतुलन, स्वयं-पहचान और सामाजिक व्यवहार को गहराई से प्रभावित कर रही है।

अब यह एक अकेला खेल नहीं रह गया। डिजिटल जुड़ाव का स्तर बच्चों के विचारों, भावनाओं और जीवन-निर्णयों तक पहुंच चुका है। जब वास्तविक जीवन में संवाद टूटता है, तो बच्चे डिजिटल दुनिया को ही अपनी पहचान मानने लगते हैं, और विपरीत स्थिति में नकारात्मक भावनाओं का बोझ असहनीय बन जाता है। माता-पिता, शिक्षक और समाज को यह समझना होगा कि तकनीक केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक जिम्मेदारी का क्षेत्र भी है। संवाद, समझ और मानसिक समर्थन के बिना चमकदार डिजिटल दुनिया एक अंधेरी खाई बन सकती है, जिसमें हमारा बचपन धीरे-धीरे खोता जा रहा है।

Previous Post

खून की कमी है तो मुनक्का-अंजीर पानी में भिगोकर खायें

Next Post

3 to 9 Fabuary 2026

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post

3 to 9 Fabuary 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.