Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

पीठ-गर्दन के दर्द से राहत दिलाती है उत्तानमंडूकासन

Politics Mirror by Politics Mirror
February 8, 2026
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
पीठ-गर्दन के दर्द से राहत दिलाती है उत्तानमंडूकासन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। आजकल की व्यस्त दिनचर्या में नियमित योगाभ्यास बेहद फायदेमंद साबित होता है, विशेषकर उत्तानमंडूकासन, जिसे पीठ और गर्दन दर्द से राहत देने वाला प्रभावी आसन माना जाता है। योग केवल कुछ मुद्राओं का अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है, जो शरीर और मन दोनों में संतुलन बनाने में सहायक होता है। यदि दिनचर्या में थोड़ी अनुशासन के साथ योग को शामिल किया जाए, तो इसके सकारात्मक परिणाम जल्दी महसूस होने लगते हैं। उत्तानमंडूकासन खास तौर पर रीढ़ की हड्डी को अच्छा खिंचाव देता है और पीठ के ऊपरी हिस्से में जमा तनाव को कम करने में मदद करता है। लगातार कंप्यूटर पर झुककर काम करने वाले लोगों में गर्दन के दर्द की समस्या बढ़ती जा रही है। इस आसन का नियमित अभ्यास ग्रीवा संबंधी परेशानियों को कम कर सकता है और गर्दन को लचीला बनाता है। कंधों के आसपास जमी अकडऩ भी इस आसन से धीरे-धीरे खुलने लगती है, जिससे कंधे हल्के और आरामदायक महसूस होते हैं।

इस आसन से छाती का प्राकृतिक विस्तार होता है, जिससे फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और सांस लेना सहज हो जाता है। जब श्वास सुचारू और गहरी होती है, तो शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है और थकान कम महसूस होती है। तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए यह आसन मानसिक शांति भी प्रदान करता है, क्योंकि श्वास-प्रश्वास की प्रक्रिया में सुधार मन को स्थिर और शांत बनाता है। उत्तानमंडूकासन केवल मांसपेशीय तनाव ही नहीं कम करता, बल्कि पाचन तंत्र पर भी सकारात्मक असर डालता है। इस आसन से पेट के अंगों पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे पाचन क्रिया सक्रिय होती है। गैस, अपच और धीमी पाचन जैसी समस्याओं में यह आसन राहत पहुंचा सकता है।

नियमित रूप से इसका अभ्यास शरीर में नई ऊर्जा और ताजगी लाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थोड़ा समय निकालकर उत्तानमंडूकासन जैसे सरल लेकिन प्रभावी आसनों को दिनचर्या का हिस्सा बनाने से शरीर, मन और स्वास्थ्य तीनों को लाभ मिलता है। बता दें कि लंबी अवधि तक मोबाइल या लैपटॉप पर काम करना, गलत पॉश्चर में बैठना और तनाव से भरी दिनचर्या शरीर को धीरे-धीरे थका देती है। इसका असर सबसे ज्यादा गर्दन, कंधों और पीठ पर पड़ता है, जहां दर्द, खिंचाव और जकडऩ की समस्या बढऩे लगती है।

Previous Post

कोटा में तीन मंजिला इमारत ढहने से छात्र समेत दो की मौत, कई घायल

Next Post

अपराध पर आधी रात पुलिस का बड़ा प्रहार

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
अपराध पर आधी रात पुलिस का बड़ा प्रहार

अपराध पर आधी रात पुलिस का बड़ा प्रहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.