Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home राजनीतिक चिंतन

अपराध पर आधी रात पुलिस का बड़ा प्रहार

Politics Mirror by Politics Mirror
February 12, 2026
in राजनीतिक चिंतन
0
अपराध पर आधी रात पुलिस का बड़ा प्रहार
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल ने मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात एक ऐसी कार्रवाई देखी, जिसने संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस के इरादों को स्पष्ट कर दिया। करीब 400 पुलिसकर्मियों की संयुक्त दबिश में ईरानी डेरे से एक करोड़ रुपये से अधिक का सोना-चांदी, नकदी, मोबाइल फोन और गांजा जब्त किया गया। 8 महिलाओं सहित 39 आरोपियों की गिरफ्तारी केवल एक छापामार कार्रवाई नहीं, बल्कि अपराध के समानांतर तंत्र पर सीधा प्रहार है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान हुई इस योजनाबद्ध पुलिसिया कार्रवाई ने यह संकेत दिया है कि अपराध अब स्थानीय सीमाओं तक सीमित नहीं है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह मध्य प्रदेश सहित महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान समेत छह राज्यों में सक्रिय था। चोरी, नकबजनी, चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी जैसे मामलों में 408 वारंटियों की गिरफ्तारी यह दर्शाती है कि नेटवर्क कितना गहरा और संगठित था।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि ऐसे गिरोह इतने लंबे समय तक सक्रिय कैसे रहे? कौन इन्हें संरक्षण दे रहा था? क्या खुफिया तंत्र की पकड़ कमजोर थी, या सूचना-साझेदारी की व्यवस्था में खामियां थीं? जब 644 ग्राम से अधिक सोना और 17 दोपहिया वाहन एक ही ठिकाने से बरामद होते हैं, तो यह केवल अपराध नहीं, बल्कि एक समानांतर अवैध अर्थतंत्र की उपस्थिति का संकेत है। यह स्थिति कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। निस्संदेह, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के नेतृत्व में की गई यह कार्रवाई सराहनीय है। परंतु असली परीक्षा अब शुरू होती है। मजबूत साक्ष्य, प्रभावी अभियोजन और त्वरित न्याय ही इस कार्रवाई को स्थायी परिणाम दे सकते हैं। यदि गिरफ्तारी के बाद मुकदमे कमजोर पड़ते हैं, तो ऐसे अभियान केवल खबर बनकर रह जाते हैं। साथ ही समाज की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

अपराध तब पनपता है, जब भय कम और मौन अधिक होता है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देना, सामुदायिक जागरूकता बढ़ाना और कानून के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है। यह कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश देती है कि पुलिस चाह ले तो कोई भी अपराध पनप नहीं सकता है। अब जरूरत है कि यह प्रहार एक बार की कार्रवाई न रहे, बल्कि संगठित अपराध के खिलाफ निरंतर और सख्त रणनीति का हिस्सा बने। तभी शहर की सुरक्षा का पुलिस इम्तिहान सच में पास माना जाएगा।

Previous Post

पीठ-गर्दन के दर्द से राहत दिलाती है उत्तानमंडूकासन

Next Post

एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ की उसी बैरक में हैं, जहां गैंगस्टर छोटा राजन सजा काट चुका है

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ की उसी बैरक में हैं, जहां गैंगस्टर छोटा राजन सजा काट चुका है

एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ की उसी बैरक में हैं, जहां गैंगस्टर छोटा राजन सजा काट चुका है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.