Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

यदि पीरियड्स में दर्द होता है, तो गर्भासन दिलायेगी राहत

Politics Mirror by Politics Mirror
February 12, 2026
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
यदि पीरियड्स में दर्द होता है, तो गर्भासन दिलायेगी राहत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। महिलाओं के लिए गर्भासन एक अत्यंत प्रभावी योग मुद्रा मानी जाती है, जिसके नियमित अभ्यास से पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द कम होता है, गर्भाशय स्वस्थ रहता है और मासिक चक्र भी संतुलित बनता है। महिलाओं को मासिक धर्म शुरू होते ही कई महिलाएं पेट दर्द, ऐंठन और सूजन जैसी परेशानियों का सामना करना पडता है। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा ने महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए गर्भासन को बेहद उपयोगी बताया है। यह आसन न केवल प्रजनन स्वास्थ्य को मजबूत बनाता है बल्कि तनाव दूर कर मानसिक शांति भी प्रदान करता है। रोजाना कुछ मिनट इस आसन का अभ्यास शरीर और मन दोनों के लिए फायदे का सौदा साबित होता है। गर्भासन का अर्थ गर्भ स्थित भ्रूण जैसी मुद्रा से है। इस आसन में शरीर को ऐसी स्थिति में लाया जाता है, जो भ्रूण की अवस्था से मिलती-जुलती होती है। यही वजह है कि इसे गर्भासन कहा जाता है।

इसका नियमित अभ्यास तनाव और चिंता को कम करता है, मन को स्थिर करता है और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। महिलाओं के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी है क्योंकि यह पीरियड्स की अनियमितता, पीठ और पेट दर्द सहित कई समस्याओं में राहत देता है। इस आसन को करने से पहले थोड़ी तैयारी जरूरी होती है। योग विशेषज्ञों के अनुसार, गर्भासन का प्रयास करने से पहले कुछ दिनों तक कुक्कटासन का अभ्यास करना चाहिए, ताकि शरीर का संतुलन बेहतर हो सके। गर्भासन करने के लिए सबसे पहले पद्मासन में बैठें। इसके बाद हाथों को जांघ और पिंडली के बीच से निकालकर कोहनियों को बाहर की ओर मोड़ें और कान पकडऩे की कोशिश करें। इस दौरान शरीर का भार कूल्हों पर टिका रहना चाहिए। अपनी क्षमता के अनुसार 30 सेकंड से 1 मिनट तक इस मुद्रा में रहें और फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट आएं।

योगा विशेषज्ञ बताते हैं कि गर्भासन का नियमित अभ्यास न सिर्फ शारीरिक ताकत बढ़ाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी शांति प्रदान करता है। हालांकि सावधानियां भी जरूरी हैं। गर्भासन का अभ्यास सुबह खाली पेट करना अधिक लाभदायक माना जाता है। यदि किसी को गर्दन, कंधे या कमर में दर्द जैसी समस्या हो तो यह आसन विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही करना चाहिए। नियमित रूप से किया गया यह आसन महिलाओं की सेहत को बेहतर बनाते हुए मासिक धर्म संबंधी परेशानियों को काफी हद तक दूर कर सकता है। बता दें कि मासिक धर्म शुरू होते ही कई महिलाएं पेट दर्द, ऐंठन और सूजन जैसी परेशानियों से जूझती हैं। यह असहजता कई बार इतनी बढ़ जाती है कि रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित होने लगते हैं।

Previous Post

असम में मुस्लिम बहुल जिलों में बढ़े वोटर, आदिवासी क्षेत्रों में घटे, 2.43 लाख नाम हटे

Next Post

आंतों को स्वस्थ रखने का प्रभावी उपाय है छाछ

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
आंतों को स्वस्थ रखने का प्रभावी उपाय है छाछ

आंतों को स्वस्थ रखने का प्रभावी उपाय है छाछ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.