Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home जीवन शैली

आंतों को स्वस्थ रखने का प्रभावी उपाय है छाछ

Politics Mirror by Politics Mirror
February 12, 2026
in जीवन शैली, स्वास्थ्य
0
आंतों को स्वस्थ रखने का प्रभावी उपाय है छाछ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। पाचन तंत्र की गड़बडिय़ां सिर्फ खान-पान से जुड़ी दिक्कतें नहीं बतातीं, बल्कि ये आंतों में संक्रमण की शुरुआत भी हो सकती हैं। आयुर्वेद में आंतों के संक्रमण को अतिसार, ग्रहणी दोष और कृमि रोग से जोड़ा गया है। ये समस्याएं आमतौर पर आंतों में वायरस, फंगस के पनपने से उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा बार-बार एंटीबायोटिक्स लेने से भी आंतों के अच्छे बैक्टीरिया प्रभावित होते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जो आंतों को डिटॉक्स कर संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं। आंतों को स्वस्थ रखने के लिए पहला और बेहद प्रभावी उपाय है छाछ (मही) का सेवन। दोपहर में छाछ में भुना जीरा और काला नमक मिलाकर पीने से पाचन मजबूत होता है और आंतों में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं, जो संक्रमण से लडऩे में सहायक होते हैं।

दूसरा उपाय है त्रिफला चूर्ण। इसे पेट और आंतों की सफाई के लिए रामबाण माना जाता है। रात में गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और आंतें स्वस्थ बनती हैं। आंतों में सूजन की समस्या होने पर हल्दी और दूध का सेवन बेहद लाभदायक माना गया है। हल्दी के एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण सूजन कम करते हैं और पेट दर्द से राहत दिलाते हैं। इसके अलावा अजवाइन और सौंठ का मिश्रण गैस, ऐंठन और अपच को कम करता है, जिससे आंतों पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ता। आंतों को संक्रमण से बचाने में अनार के छिलके या उसके रस का सेवन भी काफी उपयोगी है।
अनार में मौजूद टैनिन और एलाजिक एसिड आंतों की सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसी तरह बेल का रस भी पेट और आंत दोनों के लिए पौष्टिक और लाभकारी माना जाता है।

आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि आंतों की खराब सेहत समय पर ध्यान न देने पर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए पेट दर्द या असहजता को मामूली मानकर नजरअंदाज न करें और आयुर्वेदिक उपायों के साथ स्वस्थ खान-पान और जीवनशैली अपनाएं, ताकि आंतें मजबूत रहें और पाचन तंत्र स्वस्थ बना रहे।

Previous Post

यदि पीरियड्स में दर्द होता है, तो गर्भासन दिलायेगी राहत

Next Post

10 to 16 Febuary 2026

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post

10 to 16 Febuary 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.