Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home परदे के पीछे

परदे के पीछे-समिधा में मंत्रीजी के दो घंटे और ‘गोपनीय फाइल’..!

Politics Mirror by Politics Mirror
February 15, 2026
in परदे के पीछे
0
परदे के पीछे-समिधा में मंत्रीजी के दो घंटे और ‘गोपनीय फाइल’..!
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मालवा के एक प्रभावशाली नेता और मोहन सरकार के वरिष्ठ मंत्री इन दिनों अपने बयानों और नाराजगी के कारण चर्चाओं में हैं। लेकिन हाल ही में उनकी समिधा यात्रा ने राजनीतिक हलकों में नई जिज्ञासा पैदा कर दी है। सवाल यह है कि मंत्रीजी समिधा आखिर क्यों गए थे और पूरे दो घंटे तक बंद कमरे में क्या चर्चा होती रही? सियासी चर्चाओं के मुताबिक, इस मुलाकात के दौरान मंत्रीजी ने संघ के क्षेत्रीय पदाधिकारी को एक ‘गोपनीय फाइल’ सौंपी। दावा किया जा रहा है कि इस ‘फाइल’ में ऐसी जानकारियां थीं, जिनके सार्वजनिक होने पर संगठन और पार्टी, दोनों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ सकता था। संयोग देखिये कि मंत्रीजी की इस मुलाकात के अगले ही दिन संगठन के एक बेहद प्रभावशाली ‘भाईसाब’ को पार्टी से सम्मानपूर्वक किनारे कर दिया गया। अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या ये घटना महज इत्तेफाक है, या किसी बड़े सियासी समीकरण का हिस्सा? सच क्या है, यह तो मंत्रीजी ही बता सकते हैं, लेकिन इतना तय है कि समिधा की इस मुलाकात ने सत्ता के गलियारों में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

भाजपा में ‘चैनल ब्रिगेड’ का बढ़ता दबदबा

मप्र भाजपा में इन दिनों एक न्यूज ‘चैनल ब्रिगेड’ का दबदबा तेजी से बढ़ता जा रहा है। चैनल के चेहरे सियासी गलियारों में भाजपा के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि इस चैनल के चार लोग पत्रकारिता छोडक़र एक-एक कर भाजपा से जुड़ चुके हैं। ये लोग औपचारिक रूप से पार्टी के सक्रिय सदस्य नहीं हैं, लेकिन पार्टी के लिए काम कर रहे हैं, वो भी सवैतनिक। अब चैनल की नौकरी से राजनीति में सीधी एंट्री महज संयोग है, करियर का बदलाव है या किसी सुनियोजित रणनीति का हिस्सा, यह तो संबंधित चैनल वाले ही बेहतर बता सकते हैं। फिलहाल पार्टी के भीतर यह तथाकथित ‘चैनल ब्रिगेड’ चर्चा का विषय बनी हुई है।

नेताजी के नाम पर छह सरकारी आवास!

मप्र कांग्रेस के एक कद्दावर आदिवासी नेता, जो कभी पार्टी में जबरदस्त रसूख रखते थे और लंबे समय तक केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं, सरकारी आवासों के मामले में किसी महाराजा से कम नहीं। राजधानी में उनके नाम पर एक नहीं, दो नहीं, बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा सरकारी मकान आवंटित होने की चर्चाएं सियासी गलियारों में हैं। एक तो उनका आधिकारिक बंगला है ही, बाकी अलग-अलग आदिवासी संस्थाओं और समितियों के नाम पर बताए जाते हैं। इनमें से तीन आवास तो नेताजी बतौर ‘गेस्ट हाउस’ की तरह उपयोग करते हैं। बाकी आवासों के ताले साल में गिनती के दिनों में ही खुलते हैं, जब कोई खास आयोजन-प्रयोजन होता है। नारदजी कहते हैं कि पिछले दो दशकों से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं है, फिर भी बिना सत्ता के नेताजी का इतना राजनीतिक रसूख और सत्कार कैसे बरकरार है, यह बड़ा सवाल है।

भाऊ आगे-आगे, जांच एजेंसियां पीछे-पीछे!

राजधानी के उपनगर निवासी एक तिकड़मी भाऊ के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। भाऊ व्यापारी भी हैं, शासकीय सेवक भी और विवादों से तो मानो उसका जन्मजात रिश्ता है। हालत यह है कि भाऊ कदम बढ़ाता है, और जांच एजेंसियां उसके पीछे-पीछे चल पड़ती हैं। ताजा मामला यह है कि अब उसके ही विभाग ने जालसाजी के एक मामले में जांच के आदेश दिए हैं। खास बात यह है कि यह कोई पहला झमेला नहीं है। भाऊ पहले से ही कई जांचों की आंच में तप रहा है। नारदजी की मानें तो यह वही चर्चित शख्स है जिसके ठिकानों पर कुछ महीनों पहले जांच एजेंसी ने छापेमारी की थी। कार्रवाई में भाऊ के पास से कई किलो सोना-चांदी और भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई थी। अब देखना यह है कि नये जालसाजी प्रकरण में भाऊ का क्या होता है ?

ससुर हाशिये पर, तो साहब भी लूप लाइन में

प्रदेश के एक कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री की चुनावी हार ने सिर्फ उनकी कुर्सी ही नहीं छीनी, बल्कि उनके दामाद की ‘सरकारी चमक’ भी फीकी कर दी। जब तक नेताजी सत्ता में थे, तब तक साहब मलाईदार पदों पर तैनात रहते थे। ऐसे पद, जिन पर बैठकर फाइलें कम और रसूख ज्यादा चलता है। लेकिन जैसे ही चुनावी नतीजों ने नेताजी को मंत्री से पूर्व मंत्री बना दिया, राजनीतिक हवाओं का रुख बदल गया। सत्ता के गलियारों में समीकरण बदले तो साहब की पोस्टिंग का नक्शा भी बदल गया। अब हाल यह हैं कि अपने ही विभाग के वरिष्ठ मंत्री की नाराजगी के चलते उन्हें ऐसे विभाग में भेज दिया गया है, जिसे अफसरशाही की भाषा में ‘लूप लाइन’ कहा जाता है। नारदजी कहते हैं कि जब ससुर ही राजनीति के हाशिये पर पहुंच जाएं, तो दामाद को मुख्यधारा में टिकाए रखने की ताकत भला किसमें है।

Previous Post

साइबर ठगों के जाल में फंसता मध्यप्रदेश

Next Post

ट्रंप बनाम सुप्रीम कोर्ट…टैरिफ पर टकराव

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
ट्रंप बनाम सुप्रीम कोर्ट…टैरिफ पर टकराव

ट्रंप बनाम सुप्रीम कोर्ट...टैरिफ पर टकराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.