Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home राजनीतिक चिंतन

भोपाल में ‘गेम’ से ‘गुनाह’ तक

Politics Mirror by Politics Mirror
February 23, 2026
in राजनीतिक चिंतन
0
भोपाल में ‘गेम’ से ‘गुनाह’ तक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आई एक सनसनीखेज घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था, किशोर अपराध और सामाजिक माहौल, तीनों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। टीला जमालपुरा के एक स्नूकर क्लब में 10वीं कक्षा के छात्र पर उसके ही कोचिंग साथियों ने महज 30 सेकंड में 27 बार चाकू-छुरी से हमला कर दिया। वजह, कुछ दिन पहले हुआ थप्पड़ कांड और पूल गेम में वर्चस्व की कथित लड़ाई। खेल के मैदान में शुरू हुआ विवाद जिस तरह जानलेवा हिंसा में बदला, वह हमारी बदलती सामाजिक मानसिकता का चिंताजनक संकेत है। सबसे पहले सवाल यह है कि नाबालिगों के हाथों में इतनी आसानी से घातक हथियार कैसे पहुंच रहे हैं? क्या अभिभावकों, स्कूलों और समाज की निगरानी व्यवस्था इतनी कमजोर हो चुकी है कि 16 साल के बच्चे ‘फिल्मी अंदाज’ में हमले की योजना बनाकर उसे अंजाम दे दें? यह घटना केवल दो किशोरों की आपराधिक प्रवृत्ति नहीं, बल्कि उस वातावरण की उपज है जहां आक्रामकता को ताकत और बदले को स्वाभिमान समझ लिया गया है।

दूसरा और अधिक गंभीर प्रश्न पुलिस कार्रवाई पर है। प्रारंभिक तौर पर साधारण मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ देना, क्या इस जघन्य हमले की गंभीरता को कमतर आंकना नहीं है? जब 27 वार किए गए हों, उंगलियां कट गई हों और गहरे जख्म लगे हों, तब इसे सामान्य झगड़ा मानना न्याय की भावना को आहत करता है। निश्चित ही मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं, पर शुरुआती सख्ती भी उतनी ही जरूरी है, ताकि समाज को स्पष्ट संदेश जाए कि हिंसा किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं। यह घटना शिक्षा संस्थानों और कोचिंग सेंटरों के लिए भी चेतावनी है। प्रतिस्पर्धा और वर्चस्व की भावना यदि संवाद से नहीं सुलझेगी, तो वह हिंसा का रूप ले सकती है। जरूरत है कि स्कूल स्तर पर काउंसलिंग, नैतिक शिक्षा और क्रोध प्रबंधन को गंभीरता से लागू किया जाए। भोपाल की यह वारदात हमें याद दिलाती है कि यदि अभी भी हम नहीं चेते, तो खेल के क्लब और कक्षाएं अपराध की प्रयोगशाला बनती देर नहीं लगेगी। समाज, परिवार और प्रशासन-तीनों को मिलकर यह तय करना होगा कि अगला ’30 सेकंड’ किसी और मासूम की जिंदगी पर भारी न पड़े।

Previous Post

लाल किला समेत देश के कई बड़े मंदिर आतंकियों के निशाने पर, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Next Post

कांग्रेस के प्रदर्शन पर कोर्ट सख्त, चार कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
कांग्रेस के प्रदर्शन पर कोर्ट सख्त, चार कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

कांग्रेस के प्रदर्शन पर कोर्ट सख्त, चार कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.