मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘चूड़ी हरियरकी’ इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है, जो कि पिछले साल रिलीज किया गया था। इसे अनंत म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया था। खेसारी लाल का सावन स्पेशल भोजपुरी गाना को देखते ही देखते मिलियन्स में व्यूज मिल चुके हैं। इस सावन में उनका ये गाना एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इसमें कोमल सिंह के साथ उनकी जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उनके इस वीडियो को 26 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लाखों में तो इस पर रील्स वीडियो भी बन चुके हैं।
भोजपुरी सॉन्ग ‘चूड़ी हरियरकी’ में खेसारी लाल और कोमल सिंह के बीच नोकझोंक देखने के लिए मिलती है। इसकी शुरुआत हल्के फुल्के झगड़ों से शुरू होती है। वहीं खेसारी भोलेनाथ की भक्ति में लीन दिखते हैं। वो एक्टर से उनकी शिकायत करती हैं कि वो उनके लिए सावन में ‘हरी चूडय़िां’ नहीं लेकर आए हैं। वो शिव की भक्ति में भूल जाते हैं। इस गाने का म्यूजिक, दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री और गाने के बोल कमाल के लगते हैं। खेसारी और कविता यादव की आवाज में ये गाना बेहद ही मधुर लगता है।
खेसारी लाल के ये गाने हो चुके वायरल
सावन 2025 में खेसारी लाल यादव के कई गाने रिलीज हो चुके हैं। लेकिन, इस बीच उनके पुराने गानों की ज्यादा धूम देखने के लिए मिली थी। इस साल का खेसारी लाल का पहला भोजपुरी सावन स्पेशल गाना ‘पूरी दुनिया के बॉस’ था, जो कि यूट्यूब पर आते ही छा गया था। उन्होंने इसे राज नंदिनी सिंह के साथ मिलकर इसे गाया था। आर्या शर्मा ने इसका म्यूजिक दिया था और प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव हैं।त करनी पड़ी। घायलों को अल-कुत के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने आपात स्थिति घोषित कर दी है।







