Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

अमेरिकी राजदूत का ऐलान, इजराइल-सीरिया के बीच हुआ युद्धविराम

Politics Mirror by Politics Mirror
July 19, 2025
in विदेश
0
अमेरिकी राजदूत का ऐलान, इजराइल-सीरिया के बीच हुआ युद्धविराम
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

तुर्की, जॉर्डन और पड़ोसी देशों ने किया इसका समर्थन

अंकारा।
इजराइल और सीरिया एक दूसरे के साथ युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। तुर्की में अमेरिकी राजदूत ने इसकी घोषणा की और बताया कि तुर्की, जॉर्डन और पड़ोसी देशों ने इस युद्धविराम का समर्थन किया है। बराक सीरिया में भी विशेष दूत हैं। सीरिया के दक्षिणी ड्रूज बहुल प्रांत में हिंसा भडक़ने के बाद इजराइल ने बुधवार को दमिश्क में हमले किए थे। यरुशलम ने कहा कि इजराइल का उद्येश्य सीरिया के ड्रूज समुदाय की रक्षा करना है। सीरिया में ड्रूज एक छोटा लेकिन प्रभावशाली अल्पसंख्यक समुदाय है, जिसके अनुयायी लेबनान और इजराइल में भी हैं।
मीडिया रिपोर्ट में बराक ने एक्स पर पोस्ट में लिखा- इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और सीरियाई राष्ट्रपति अहमद अल-शरा, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के समर्थन से तुर्की, जॉर्डन और अन्य अज्ञात पड़ोसियों द्वारा स्वीकार किए गए युद्धविराम पर सहमत हुए हैं। युद्धविराम के बारे में कोई विस्तृत जानकारी दिए बिना उन्होंने कहा कि हम ड्रूज, बेडोइन और सुन्नियों से अपने हथियार डालने के साथ ही मिलकर एक नई और एकजुट सीरियाई पहचान बनाने का आह्वान करते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने बेडोइन मिलिशिया को स्वेदा शहर छोडऩे का आदेश दिया है। इसके बाद सीरियाई सुरक्षा बल युद्धविराम प्रावधानों को लागू करने के लिए शहर में प्रवेश करेंगे। अभी तक इजराइली पीएम कार्यालय या सीरिया के राष्ट्रपति की तरफ से युद्धविराम को लेकर कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। इजराइली मीडिया के मुताबिक युद्धविराम की घोषणा अमेरिका की तरफ से संघर्ष को खत्म करने के प्रयासों के बाद हुई है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि परेशान करने वाली और भयावह स्थिति को खत्म करने के लिए कदमों पर सहमति बन गई है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सीरियाई सरकार ने इस बात को सही से नहीं पहचाना कि दक्षिण में उसके सैनिकों की तैनाती पर इजराइल कैसी प्रतिक्रिया देगा। अल-शरा सरकार को अमेरिका के संदेश से प्रोत्साहन मिला था कि सीरिया में केंद्रीकृत शासन होना चाहिए। शुक्रवार को इजराइली पीएम ने कहा था कि सीरिया में दो रेडलाइन हैं- पहली दमिश्क के दक्षिण में सैन्य विसैन्यीकरण और ड्रूज अल्पसंख्यकों की रक्षा। इजराइल ये दोनों रेड लाइन किसी को पार नहीं करने देगा।

Previous Post

कर्मचारियों के लिये खुश खबरी-मप्र में तैयार हो रहा आठवें वेतनमान के हिसाब से बजट अनुमान

Next Post

युद्ध रोकने के लिए रूस को घेरने में जुटे 27 देश, उधर ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन को भेजे 49 टैंक

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
युद्ध रोकने के लिए रूस को घेरने में जुटे 27 देश, उधर ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन को भेजे 49 टैंक

युद्ध रोकने के लिए रूस को घेरने में जुटे 27 देश, उधर ऑस्ट्रेलिया ने यूक्रेन को भेजे 49 टैंक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.