Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

मप्र की तीनों बिजली कंपनियों में खाली 49 हजार पदों पर होगी भर्ती

Politics Mirror by Politics Mirror
July 22, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
मप्र की तीनों बिजली कंपनियों में खाली 49 हजार पदों पर होगी भर्ती
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


स्थाई होंगे संविदा कर्मचारी, पर देनी होगी परीक्षा

भोपाल। मप्र सरकार जल्द ही प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियों में 49 हजार 263 पदों पर भर्तियां करने जा रही हैं। इन भर्तियों से बिजली कंपनियों में चली आ रही कर्मचारी अधिकारियों की कमी पूरी हो जाएगी। राज्य सरकार द्वारा की जा रही इस बंपर भर्ती में बिजली कंपनियों में पूर्व से संविदा और आउटसोर्स पर काम कर रहे कर्मचारियों की धडक़नें बढ़ गई हैं। हालांकि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्थाई होने के लिए इन कर्मचारियों को भी मौका मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार इन संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को उम्र और अनुभव के हिसाब से छूट देगी। इसके लिए इन्हें अलग से 20 नंबर दिए जाएंगे।
मप्र की मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनियों में इस भर्ती के बाद नियमित पदों की संख्या बढक़र 77 हजार 298 हो जाएगी। 14 साल बाद होने जा रही इस भर्ती अभियान के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार अगले तीन सालों में इस भर्ती अभियान को पूरा करेगी। इस भर्ती अभियान में पूर्व से काम कर रहे इंजीनियरों को भी फिर से परीक्षा देनी होगी। ऐसे संविदा कर्मचारियों को भर्ती अभियान में अलग से बोनस अंक किए जाएंगे, लेकिन शासन के इस फैसले से विरोध शुरू हो गया है।

कर्मचारी कर रहे सीधे नियमित करने की मांग
संविदा बिजली कर्मचारियों ने सरकार ने बिना परीक्षा नियमित करने की मांग करते हुए भर्ती प्रक्रिया का विरोध किया है। कर्मचारियों ने यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एंड इंजीनियर्स के नेतृत्व में इस मामले को लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के अध्यक्ष वीकेएस परिहार सवाल उठाते हैं कि, जब संविदा कर्मचारी पहले ही परीक्षा देकर बिजली कंपनियों में आए थे, तो नियमित करने एक बार फिर परीक्षा कराने की आवश्यकता क्या है। 5 हजार संविदाकर्मियों को सीधे नियमित किया जाना चाहिए। यह सभी करीबन 15 से 20 सालों से बिजली कंपनियों में काम कर रहे हैं। ऐसे में सरकार को भर्ती अभियान शुरू करने से पहले इन्हें नियमित करना चाहिए।

इतने पदों पर भर्ती होगी
भर्ती अभियान में 211 सहायक यंत्री, 1339 जूनियर इंजीनियर, 8094 लाइन सहायक और 20 हजार 118 पदों पर लाइन परिचालक की भर्ती होगी। इसके अलावा अन्य दूसरे पदों पर भी भर्तियां होंगी।

इनका कहना है
अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई के मुताबिक, ऐसे कर्मचारियों को उनकी उम्र और अनुभव के आधार पर अलग से बोनस अंक दिए जाएंगे। साथ ही उम्र में भी छूट का प्रावधान किया जाएगा। बिना परीक्षा पास किए किसी की भी भर्ती नहीं की जाएगी।

Previous Post

उपराष्ट्रपति धनखड़ का इस्तीफा: कांग्रेस ने उठाए सवाल कहा- स्वास्थ्य नहीं, इस्तीके पीछे कोई और रहस्य है!

Next Post

मोदी सरकार-भाजपा संगठन में होने वाला है बड़ा बदलाव

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मोदी सरकार-भाजपा संगठन में होने वाला है बड़ा बदलाव

मोदी सरकार-भाजपा संगठन में होने वाला है बड़ा बदलाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.