Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home देश

मोदी सरकार-भाजपा संगठन में होने वाला है बड़ा बदलाव

Politics Mirror by Politics Mirror
July 22, 2025
in देश, राजनीति इन दिनों
0
मोदी सरकार-भाजपा संगठन में होने वाला है बड़ा बदलाव
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

धनखड़ का इस्तीफा : दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

नई दिल्ली। बीजेपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन को लेकर चल रही माथा-पच्ची के बीच उपराष्ट्रति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे ने देश की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है। इसके बाद सत्ताधारी मोदी सरकार और भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव होने की अटकलें शुरू हो गई हैं। जगदीप धनखड़ ने ऐसे समय में पद छोड़ा है, जब भाजपा संगठन में अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करने को लेकर माथापच्ची करने में लगी हुई है। पार्टी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर ऐसा नेता चाहिए, जो 2029 के लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी को तैयार कर सके। उस पर यह भी जिम्मेदारी होगी कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों तक लेकर जा सके। बीजेपी का अगला अध्यक्ष वह व्यक्ति होगा जो संगठन को मजबूत कर सके और साथ ही साथ आरएसएस की विचारधारा पर भी पार्टी को लेकर चल सके।

बीजेपी के समक्ष दो बड़ी चुनौतियां
उपराष्ट्रपति का पद खाली होने के बाद बीजेपी के सामने दो बड़ी चुनौतियां आ गई हैं। पहली तो यह है कि पार्टी अभी तक अपना अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई है, जिसमें अब बहुत देर हो चुकी है। दूसरी ये कि अब देश को एक नया उपराष्ट्रपति भी देना होगा, जिसके लिए अचानक परिस्थिति पैदा हुई है। खासकर दूसरे मामले में बीजेपी को एनडीए के सहयोगियों से तालमेल बिठाकर जरूरी होगा और उसे वह नजरअंदाज नहीं कर सकती।

सहयोगियों से तालमेल बहुत जरूरी
उपराष्ट्रपति पद के लिए बीजेपी को ऐसे शख्स की आवश्यकता है, जो अनुभवी होने के साथ-साथ इस महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारियों को निभाने का दम भी रखता हो। क्योंकि, 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ जैसे बड़े बिल आने की संभावना है। इसमें सरकार के लिए राज्यसभा के सभापति की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी और यह सरकार और बीजेपी के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी। लेकिन, सबसे बड़ी बात ये है कि इस मामले में बीजेपी को अपने सहयोगियों खासकर टीडीपी और जेडीयू के साथ तालमेल बिठाना भी जरूरी होगा।

मोदी कैबिनेट में भी फेरबदल के आसार
इन सबके बीच मोदी कैबिनेट में फेरबदल होना भी तय है। कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल या मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है और कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। इन सब वजहों से सरकार और पार्टी के संगठन दोनों में बड़ा बदलाव होना तय है। इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए माना जा रहा है कि पार्टी इन बदलावों पर जल्द ही अमल करेगी।

Previous Post

मप्र की तीनों बिजली कंपनियों में खाली 49 हजार पदों पर होगी भर्ती

Next Post

हीरो की जोड़ी की भावुक मुलाकात ने जगाई 80 के दशक की यादें

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
हीरो की जोड़ी की भावुक मुलाकात ने जगाई 80 के दशक की यादें

हीरो की जोड़ी की भावुक मुलाकात ने जगाई 80 के दशक की यादें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.