Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

2700 करोड़ की संपत्ति के बाद भी अक्षय का बेटा खुद बनाता है खाना, धोता है बर्तन

Politics Mirror by Politics Mirror
July 22, 2025
in मनोरंजन
0
2700 करोड़ की संपत्ति के बाद भी अक्षय का बेटा खुद बनाता है खाना, धोता है बर्तन
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


मुंबई। पैसा जिसके पास है वह उसे अपनी लग्जरी लाइफ जीने और शान शौकत में खर्च करता है जिसके पास नहीं है वह उसे पाने की चाह रखते हैं और पैसा आते ही अपने बच्चों की हर ख्वाहिश पूरी करते हैं, लेकिन बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार जिनके पास करीब 2700 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है, लेकिन उनका बेटा आरव आज भी सेकंड हैंड कपड़े खरीदता और पहनता है, जबकि अपना खाना भी खुद बनाता और बर्तन धोता है। इस बात का खुलासा खुद अक्षय कुमार ने किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने कहा कि उनका बेटा आरव भाटिया (22) बॉलीवुड में जाने के बजाय उसने अपना अलग रास्ता चुना है। आरव लंदन में रहकर फैशन डिजाइन का कोर्स कर रहा है। आरव के नाना राजेश खन्ना, पिता अक्षय कुमार और मां ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के स्टार हैं।

अक्षय के बेटे आरव ने महज 15 साल की उम्र में ही घर छोड़ दिया था। आज वह लंदन में रहता हैं और घर के सारे काम भी खुद ही करता है। अक्षय ने बताया कि आरव न सिर्फ अपना खाना खुद बनाता है, बल्कि बर्तन भी धोता है। किसी ब्रांडेड दुकान से कपड़े खरीदने के बजाय लंदन के फुटपाथ से अपनी शॉपिंग करता है और कई तो आरव को सेकंड हैंड कपड़े खरीदकर पहनते भी देखा गया है।

बता दें अराव की पढ़ाई मुंबई के इकोल मोंडेल वल्र्ड स्कूल से शुरू हुई और उन्होंने सिंगापुर के यूनाइटेड वल्र्ड कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। फिलहाल वह लंदन में फैशन डिजाइन की पढ़ाई कर रहा है। जहां अन्य सेलिब्रिटी के बच्चे हाईफाई पार्टीज और रेड कार्पेट पर नजर आते हैं, वहीं आरव इन सभी से दूर लो प्रोफाइल वाली जिंदगी जी रहा है। उनका सोशल मीडिया और पब्लिक अपीयरेंस भी काफी कम है। भले ही उनका परिवार एक लग्जरी लाइफ को अफोर्ड कर सकता है, लेकिन आरव अकेले रहकर एक स्वतंत्र जिंदगी जी रहा है।

अक्षय कुमार की मानें तो उनके बेटे आरव को बॉलीवुड में कोई रुचि नहीं है। उनकी मंशा फैशन के क्षेत्र में अपना करियर बनाने की है। आरव को बचपन से ही मार्शल आर्ट में भी रुचि है। उन्हें क्रिएटिव चीजें करना पसंद है, लेकिन बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के बारे में वह नहीं सोच रहे। आरव को कई बार पार्टी में देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना नाना राजेश खन्ना के लुक से भी की गई, लेकिन आरव ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने से इनकार कर दिया।

Previous Post

हीरो की जोड़ी की भावुक मुलाकात ने जगाई 80 के दशक की यादें

Next Post

ईरान के तेवर पर भडक़ा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- जरुरत पड़ी तो करेंगे हमला

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
ईरान के तेवर पर भडक़ा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- जरुरत पड़ी तो करेंगे हमला

ईरान के तेवर पर भडक़ा अमेरिका, ट्रंप ने कहा- जरुरत पड़ी तो करेंगे हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.