Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

हीरो की जोड़ी की भावुक मुलाकात ने जगाई 80 के दशक की यादें

Politics Mirror by Politics Mirror
July 22, 2025
in मनोरंजन
0
हीरो की जोड़ी की भावुक मुलाकात ने जगाई 80 के दशक की यादें
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता जैकी श्रॉफ और मीनाक्षी शेषाद्री की हालिया मुलाकात ने पुराने दौर के सिनेमा प्रेमियों के दिलों को छू लिया। दोनों कलाकार एक इवेंट में साथ नजर आए, जहां उन्होंने कैमरों के सामने हाथ पकडक़र पोज दिए और जैकी ने मीनाक्षी के हाथ पर स्नेह से किस किया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों ने तालियों से इस भावुक पल का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इस जोड़ी को वर्षों बाद एक साथ देखकर भावुक हो गए हैं।
जैकी और मीनाक्षी की जोड़ी ने 1983 में आई सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म ‘हीरो’ से खूब लोकप्रियता पाई थी। यही फिल्म जैकी के करियर की शुरुआत थी और मीनाक्षी उनकी पहली हीरोइन बनी थीं। इस फिल्म की कहानी, संगीत और अभिनय ने इसे क्लासिक का दर्जा दिलाया। दशकों बाद इन दोनों कलाकारों का यूं मिलना, 80 के दशक के उस स्वर्णिम दौर की याद दिला गया, जब सिनेमा भावनाओं और संगीत का संगम हुआ करता था।

इस इवेंट में जहां जैकी पुराने पलों को याद करते दिखे, वहीं उनके काम की बात करें तो वे एक बार फिर चर्चा में हैं। जल्द ही वह वेब सीरीज ‘हंटर 2 – टूटेगा नहीं तोड़ेगा’ में नजर आने वाले हैं। सीरीज में उनके साथ सुनील शेट्टी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक दिलचस्प मोड़ तब आया, जब जैकी के बेटे टाइगर श्रॉफ अचानक कार्यक्रम में पहुंचे और अपने पिता को चौंका दिया। यह पल भी इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। ‘हंटर 2’ में जैकी एक शांत स्वभाव के सेल्समैन की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके जीवन में एक बड़ा ट्विस्ट आता है। इस सीरीज का निर्देशन प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा ने किया है। इसमें अनुषा दांडेकर और बरा बिष्ट भी नजर आएंगे। यह सीरीज 24 जुलाई को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज की जाएगी, जिसे लेकर दर्शकों में उत्साह साफ नजर आ रहा है।

Previous Post

मोदी सरकार-भाजपा संगठन में होने वाला है बड़ा बदलाव

Next Post

2700 करोड़ की संपत्ति के बाद भी अक्षय का बेटा खुद बनाता है खाना, धोता है बर्तन

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
2700 करोड़ की संपत्ति के बाद भी अक्षय का बेटा खुद बनाता है खाना, धोता है बर्तन

2700 करोड़ की संपत्ति के बाद भी अक्षय का बेटा खुद बनाता है खाना, धोता है बर्तन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.