Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

सिया विवाद का पटाक्षेप-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन, पर्यावरण विभाग से नवनीत कोठारी और उमा माहेश्वरी को हटाया

Politics Mirror by Politics Mirror
July 23, 2025
in भोपाल, मध्यप्रदेश
0
सिया विवाद का पटाक्षेप-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन, पर्यावरण विभाग से नवनीत कोठारी और उमा माहेश्वरी को हटाया
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। सिया (स्टेट एनवायरनमेंट इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी) का पटाक्षेप हो गया है। सिया के चेयरमैन से विवाद के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रमुख सचिव पर्यावरण डॉ नवनीत मोहन कोठारी और एप्को की कार्यपालन संचालक उमा माहेश्वरी आर को हटा दिया है। इसके साथ ही राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। जबकि चंद्रमोली को अपर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। डॉ नवनीत कोठारी को राज्यपाल का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
राज्य शासन द्वारा बुधवार को जारी आदेश में केसी गुप्ता अपर मुख्य सचिव को राजभवन से हटाते हुए अपर मुख्य सचिव कुटीर और ग्रामोद्योग विभाग पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा कई आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं, जो इस प्रकार हैं-

-सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को अपने पूर्व की जिम्मेदारियों के साथ अपर मुख्य सचिव पर्यावरण विभाग, पर्यावरण आयुक्त और महानिदेशक एप्को का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
-चंद्रमौलि शुक्ला को वर्तमान दायित्वों के साथ अपर सचिव मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
-दीपक आर्य को ग्रामीण सडक़ विकास प्राधिकरण के सीईओ के साथ कार्यपालन संचालक पर्यावरण नियोजन और समन्वय संगठन एप्को का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
-अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता के कुटीर और ग्रामोद्योग का चार्ज लेने के बाद अमित राठौर प्रमुख सचिव वाणिज्यिक कर कुटीर व ग्रामोद्योग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
-उमा माहेश्वरी आर अब सिर्फ ओएसडी सह संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति और होम्योपैथी की जिम्मेदारी संभालेंगी, दीपक आर्य के चार्ज लेने के साथ वे कार्यपालन संचालक पर्यावरण नियोजन और समन्वय संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त होंगी।

क्या था सिया विवाद

मुख्यमंत्री डॉ यादव के दुबई प्रवास के दौरान पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ कोठारी और सिया के चेयरमैन एसएन चौहान के बीच चल रहे विवाद में तब बखेड़ा हो गया था, जब एप्को परिसर स्थित सिया के चेयरमैन के दफ्तर में ताला लगा दिया गया और इसके बाद सिया के चेयरमैन ने पूरे मामले की शिकायत चीफ सेक्रेटरी से की थी। सीएम को भी दुबई प्रवास के दौरान भी यह जानकारी मिली थी। इसके बाद सिया चेयरमैन के दफ्तर का ताला खोल दिया गया था।

Previous Post

बिहार: 7.89 करोड़ मतदाताओं की सूची की जांच पर क्यों उठ रहे सवाल?

Next Post

भृंगराज: लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाने में अत्यंत असरकारी है

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
भृंगराज: लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाने में अत्यंत असरकारी है

भृंगराज: लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाने में अत्यंत असरकारी है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.