Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

इमरान खान को जेल में गंदे पानी से नहाने को किया जा रहा मजबूर

Politics Mirror by Politics Mirror
July 25, 2025
in विदेश
0
इमरान खान को जेल में गंदे पानी से नहाने को किया जा रहा मजबूर
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लाहौर। पाकिस्तान सेना प्रमुख असीम मुनीर से पंगा लेने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान बुरी तरह मुसीबत में आ गये हैं। कई मामलों में दोषी करार दिए जा चुके इमरान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं। उनका कहना है कि वह देश के इतिहास में ‘सबसे कठोर कारावास की सजा’ काट रहे हैं। यहां तक की नहाने के लिए गंदा पानी दिया जा रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री के ‘एक्स’ हैंडल से जारी एक पोस्ट में उनके हवाले से कहा गया है, मैं केवल संविधान की सर्वोच्चता और अपने देश की सेवा के लिए देश के इतिहास में सबसे कठोर कारावास की सजा काट रहा हूं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘उत्पीडऩ और तानाशाही का स्तर इतना ज्यादा है कि मेरे पास नहाने के लिए जो पानी है, वह भी गंदा और दूषित है, जो किसी भी इंसान के लिए इस्तेमाल के लायक नहीं है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के संस्थापक इमरान ने दावा किया कि उनके परिवार की ओर से भेजी गई किताबें महीनों से रोककर रखी गई हैं और टेलीविजन तथा अखबार तक उनकी पहुंच भी समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘मैं वही पुरानी किताबें बार-बार पढक़र अपना समय काट रहा था, लेकिन अब उन तक पहुंच भी बाधित कर दी गई है।’ इमरान ने दावा किया कि पाकिस्तान के इतिहास में किसी भी नेता को इस तरह के व्यवहार का सामना नहीं करना पड़ा, जैसा कि वह वर्तमान में अनुभव कर रहे हैं।

उन्होंने अपने साथ किए जा रहे कथित व्यवहार की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से की, जिन्हें भ्रष्टाचार के कई मामलों में संलिप्त होने के बावजूद कारावास के दौरान ‘हर संभव सुविधा प्रदान की गई थी।’ इमरान ने कहा कि उनकी पत्नी बुशरा बीबी, जो ‘निर्दोष’ हैं और राजनीति का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें भी जेल में ‘अमानवीय परिस्थितियों’ का सामना करना पड़ रहा है। इमरान ने आरोप लगाया कि उनके सभी बुनियादी मानवाधिकारों का हनन किया गया है और यहां तक कि उन्हें कानून एवं जेल नियमावली के तहत सामान्य कैदियों को मिलने वाली न्यूनतम सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं।

Previous Post

कर्नल सोफिया कुरैशी मामला: मुसीबत में मंत्री विजय शाह, एसआईटी ने दर्ज किये बयान

Next Post

बोनी कपूर ने वीडियो शेयर कर श्रीदेवी के साथ के भावुक पलों को याद किया

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
बोनी कपूर ने वीडियो शेयर कर श्रीदेवी के साथ के भावुक पलों को याद किया

बोनी कपूर ने वीडियो शेयर कर श्रीदेवी के साथ के भावुक पलों को याद किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.