Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

बोनी कपूर ने वीडियो शेयर कर श्रीदेवी के साथ के भावुक पलों को याद किया

Politics Mirror by Politics Mirror
July 25, 2025
in मनोरंजन
0
बोनी कपूर ने वीडियो शेयर कर श्रीदेवी के साथ के भावुक पलों को याद किया
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। बालीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी दिवंगत पत्नी एवं अभिनेत्री श्रीदेवी की एक पुरानी तस्वीर शेयर कर भावुक पलों को याद किया। शेयर की गई तस्वीर में श्रीदेवी कुर्सी पर बैठकर कैमरे की ओर हल्की मुस्कान के साथ देख रही हैं। बोनी कपूर ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, मुझे देखकर मुस्कुरा रही हैं, यह पल हमारी शादी से पहले का है।

बोनी कपूर और श्रीदेवी की प्रेम कहानी 1987 में फिल्म मिस्टर इंडिया की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। दोनों ने वर्ष 1996 में शादी रचाई और उनके दो बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। साल 2018 में श्रीदेवी के अचानक निधन ने पूरे देश को झकझोर दिया था। दुबई में एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने गईं श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने के कारण हुई थी। बोनी कपूर अक्सर श्रीदेवी से जुड़ी यादों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक और दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे राज कपूर श्रीदेवी को अपनी फिल्म घुंघट के पट खोल में लेना चाहते थे।

बोनी ने कुछ पुरानी तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, राज कपूर श्रीदेवी को ‘मिस्टर इंडिया’ की सिल्वर जुबली ट्रॉफी बड़े ही प्यार से दे रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने उन्हें अपनी फिल्म की कहानी सुनाई, जिसमें वह श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे। उन्होंने आगे लिखा कि राज कपूर इस मुलाकात का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और जब एक समारोह में उनकी श्रीदेवी से भेंट हुई, तो उन्होंने अपनी पत्नी कृष्णा कपूर से कहा, इंतजार करना सही साबित हुआ। यही नहीं, बोनी ने यह भी बताया कि राज कपूर के परिवार के लोग श्रीदेवी को मजाक में सिंड्रेला बुलाते थे।

Previous Post

इमरान खान को जेल में गंदे पानी से नहाने को किया जा रहा मजबूर

Next Post

एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने जूतों में क्यों निवेश किया?

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने जूतों में क्यों निवेश किया?

एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने जूतों में क्यों निवेश किया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.