Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home विदेश

ईरान गर्मी-सूखे से बेहाल, सरकारी कार्यालय बंद, पानी-बिजली के लिये हाहाकार

Politics Mirror by Politics Mirror
July 29, 2025
in विदेश
0
ईरान गर्मी-सूखे से बेहाल, सरकारी कार्यालय बंद, पानी-बिजली के लिये हाहाकार
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


तेहरान। ईरान इस समय इतिहास की सबसे भीषण गर्मी और सूखे से जूझ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि सरकार को राजधानी तेहरान सहित 22 प्रांतों में सरकारी कार्यालयों को बंद करने का आदेश देना पड़ा है।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय तब लिया गया जब देशभर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया और कुछ क्षेत्रों में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। इस अत्याधिक गर्मी के साथ-साथ देश अभूतपूर्व जल संकट से भी जूझ रहा है। पिछले जलवर्ष की तुलना में इस वर्ष वर्षा में 40 फीसद की कमी आई है, जिससे जलाशयों और बांधों में जलस्तर बेहद कम हो गया है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, देश के बांध अपनी कुल क्षमता का केवल 44 प्रतिशत ही भर पाए हैं। विशेष रूप से दक्षिणी प्रांतों जैसे होरमोजग़ान और फार्स में जलस्रोत लगभग समाप्त हो चुके हैं।
तेहरान सहित कई शहरों में पिछले कुछ दिनों से घंटों तक पानी की आपूर्ति बाधित रही है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि उन्हें एक दिन में कई-कई घंटे बिना पानी के रहना पड़ रहा है।

सरकार ने बिजली की आपूर्ति में भी कटौती शुरू कर दी है, ताकि सिस्टम पर अधिक दबाव न पड़े। ऊर्जा मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से एसी, कूलर और अन्य बिजली उपकरणों का प्रयोग न करें। जलवायु परिवर्तन और लगातार घटती वर्षा ने ईरान की स्थिति को और अधिक संकटपूर्ण बना दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले महीनों में स्थिति और भी विकराल हो सकती है।

Previous Post

2027 में पड़ेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, रात में लगने से भारत में नहीं आएगा नजर

Next Post

विधानसभा का मानसून सत्र : कभी भैंस, कभी गिरगिट के साथ प्रदर्शन कर रही कांग्रेस, सीएम बोले- मर्यादा जरुरी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
विधानसभा का मानसून सत्र : कभी भैंस, कभी गिरगिट के साथ प्रदर्शन कर रही कांग्रेस, सीएम बोले- मर्यादा जरुरी

विधानसभा का मानसून सत्र : कभी भैंस, कभी गिरगिट के साथ प्रदर्शन कर रही कांग्रेस, सीएम बोले- मर्यादा जरुरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.