Politics Mirror
Advertisement
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
No Result
View All Result
Politics Mirror
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

दो बच्चों की मां बनने के चार साल बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगी एक्ट्रेस इशिता

Politics Mirror by Politics Mirror
October 19, 2025
in मनोरंजन
0
दो बच्चों की मां बनने के चार साल बाद बड़े पर्दे पर दिखेंगी एक्ट्रेस इशिता
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई। दो बच्चों की मां बनने के चार साल के लंबे अंतराल के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। इशिता दत्ता जल्द ही फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग उन्होंने उस समय शुरू की थी जब वह गर्भवती थीं। उन्होंने बताया कि यह उनके जीवन का बेहद चुनौतीपूर्ण दौर था, लेकिन उन्होंने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट को निभाते हुए फिल्म की शूटिंग पूरी की। इशिता ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शूटिंग के दौरान छिपाई थी ताकि काम पर इसका कोई असर न पड़े। अब दो बच्चों बेटे वायु और बेटी वेदा की मां बनने के बाद यह उनकी पहली फिल्म है जो रिलीज़ होने जा रही है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म के पोस्टर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और लिखा कि इस फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हूं। दोनों बच्चों के बाद यह मेरी पहली फिल्म है। शूटिंग के दौरान मैं प्रेग्नेंट थी। चार साल बाद वापसी करना एक नई शुरुआत जैसा लग रहा है। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद वह पोज देना भूल गई हैं। हाल ही में ‘दे दे प्यार दे 2’ का ट्रेलर रिलीज़ हुआ। फिल्म की कहानी एक ऐसी लडक़ी आयशा के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक ऐसे व्यक्ति से प्यार करती है जो उम्र में उससे काफी बड़ा है।

फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदारों में हैं। आर. माधवन रकुल प्रीत सिंह के पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जो शुरुआत में इस रिश्ते को स्वीकार करते हैं, लेकिन बाद में उनका असली रूप सामने आता है। फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है, जबकि इसकी कहानी तरुण जैन ने लव रंजन के साथ मिलकर लिखी है। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। दर्शक उम्मीद जता रहे हैं कि यह फिल्म अपने पहले पार्ट से भी ज्यादा मनोरंजक साबित होगी। ‘दे दे प्यार दे 2’ इस साल 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Previous Post

ऐसी घेराबंदी कि अब शिवराज मप्र नहीं लौट पाएंगे

Next Post

मौसम…दीवाली पर कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

Politics Mirror

Politics Mirror

Next Post
मौसम…दीवाली पर कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

मौसम...दीवाली पर कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पॉलिटिक्स मिरर पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

Recent News

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

बढ़ता स्तन कैंसर, इलाज से ज्यादा जागरूकता जरूरी

March 8, 2026
चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

चिंतामणि के बाद कालूहेड़ा के बागी तेवर

March 8, 2026
मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

मप्र में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी

March 7, 2026
महंगी होती रसोई की आंच

महंगी होती रसोई की आंच

March 7, 2026

Politics Mirror का उद्देश्य राजनीति में शुचिता की पैरवी करने के साथ राजनीतिक पत्रकारिता को एक नया दृष्टिकोण प्रदान करना है। 'Politics Mirror' स्पष्ट, निष्पक्ष और अंतर दृष्टिपूर्ण मूल्य-आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देता है। यह राजनीति में 'नैतिक मूल्यों' और आमजन के संवैधानिक अधिकारों, मुद्दों और समस्याओं की बात करता है।

Follow Us

Category

  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • परदे के पीछे
  • विदेश
  • राजनीतिक चिंतन
  • जीवन शैली
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • राजनीति इन दिनों
  • मध्यप्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • ग्वालियर
    • जबलपुर
  • देश
  • विदेश
  • परदे के पीछे
  • राजनीतिक चिंतन
  • टेक्नालाजी
  • जीवन शैली
    • धर्म / ज्योतिष
    • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • ई-पेपर

© 2025 Politics Mirror. All rights reserved.